फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two died in road accident

सड़क के गड्ढों ने ली दो महिलाओं की जान

Thu, 23 Jun 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident
कुर्सी/ निंदूरा (बाराबंकी)। घुंघटेर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की दोपहर निगोहा-अटहरा सम्पर्क मार्ग पर सड़क के गड्ढों ने बाइक सवार दो महिलाओं की जान ले ली। बाइक चला रही महिला सामने से आ रहे एक ट्रक को देख किनारे हटने का प्रयास कर रही थी कि तभी उनकी बाइक गड्ढे में पड़कर पलट गई। दोनों के नीचे गिरते ही बेकाबू ट्रक ने उनको रौंद दिया। दोनों महिलाओं ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के राजापुर मजरे जमोलिया गांव निवासी माता प्रसाद की बेटी ममता (18) कुर्सी थाना क्षेत्र के बबूरिहा निवासी अपनी बीमार मौसी सुमन (40) की दवा लेने बाइक से रीवां-सीवां जा रही थी। गांव से कुछ दूरी पर पहुंचते ही नहन्नीपुर गांव के पास सामने से भूसा लादकर आ रहे एक ट्रक को देखकर ममता अपनी बाइक सड़क के किनारे करने लगी। इसी दौरान सड़क के गड्ढे में जाते ही बाइक पलट गई। इससे मौसी व भतीजी के सड़क पर गिरते ही ट्रक उन पर चढ़ गया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

यह दृश्य देख चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया और रिपोर्ट दर्ज कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि बाइक सवार युवती व उसकी मौसी किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पिता माता प्रसाद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। एएसपी ने बताया कि सड़क किनारे गड्ढे होने के कारण यह हादसा हुआ है। ऐसे में सड़क का निर्माण कराने वाली कार्यदाई संस्था पर भी रिपोर्ट दर्ज कर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत
मसौली। थाना क्षेत्र में बाराबंकी-गोंडा-बहराइच हाईवे पर कल्याणी नदी के निकट बुधवार की रात गिट्टी लाद कर जा रहा एक ट्रक दूसरे ट्रक से टकराने के बाद पेड़ जा भिड़ा। इस हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई।
बुधवार रात बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के जरवा गांव निवासी ट्रक चालक सगीर (50) कबरई से गिट्टी लेकर बलरामपुर जा रहा था। इसी दौरान मसौली थाना क्षेत्र में कल्याणी नदी के निकट रामनगर की ओर आ रहे तेज रफ्तार दूसरे ट्रक से आमने सामने टकरा गया। इस हादसे के बाद एक ट्रक गहरी खाई में पलट गया वहीं दूसरा ट्रक असंतुलित होकर हाईवे के किनारे पेड़ से टकरा गया।
इसमें दूसरे ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस, पीआरवी व मसौली पुलिस के घंटों प्रयास के बाद ट्रक में फंसे चालक के शव को क्रेन बुलाकर बाहर निकाला जा सका। हादसे के बाद पहले ट्रक का चालक और खलासी मौके से भाग गए। देर रात हुए हादसे के बाद यातायात प्रभावित हुआ।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को साइड में कराने के बाद यातायात व्यवस्था को बहाल कराया। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई है। रिपोर्ट दर्ज कर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed