फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two died in road accident

सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल

Thu, 16 Jun 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
two died in road accident
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि मासूम बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। ये हादसे बुधवार को टिकैतनगर, हैदरगढ़ व सफदरगंज थाना क्षेत्रों में हुए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पहला हादसा बुधवार को टिकैतनगर थाना क्षेत्र में हुआ। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर निवासी सचिन कुमार (25) अपने चाचा शैलेंद्र (45) को बाइक से लेकर थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम दुल्हदेपुर अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। इस दौरान टिकैतनगर-रामनगर मार्ग पर ही दलसराय गांव के पास पीछे से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में शैलेंद्र कुमार सड़क पर जा गिरे और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा सचिन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में हुआ। बुधवार सुबह उन्नाव जिले के थाना व ग्राम मौरावां निवासी तेजनारायन भारती (60) अपने तीन साल के पौत्र शिवा के साथ कार से हैदरगढ़ की ओर आ रहे थे। इस दौरान बछरावां मार्ग पर मवइया गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। पुलिस ने दोनों को बाहर निकालकर सीएचसी पर पहुंचाया। जहां तेजनारायन को मृत घोषित कर दिया। मासूम शिवा हादसे में घायल है। उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा हादसा सफदरगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर बुधवार की भोर हुआ। बघौरा ओवरब्रिज पर लहसुन लादकर जा रहे ट्रक में उरई से गिट्टी लेकर गोरखपुर जा रहा दूसरा ट्रक पीछे से घुस गया। इस हादसे में पीछे वाले ट्रक के चालक दुर्गालाल (45) निवासी कुशीनगर और खलासी छोटेलाल निवासी महराजगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। एनएचएआई की एम्बुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दे दी है।
खड़े टैंकर में घुसी डीसीएम, व्यापारी की जान गई
कोटवासड़क। अयोध्या-लखनऊ राजमार्ग पर कोटवासड़क के निकट बुधवार की सुबह पहले से खड़े एक टैंकर में पीछे से आ रही डीसीएम टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इससे डीसीएम में सवार व्यापारी की मौत हो गई। गोरखपुर निवासी नीतू यादव अपनी डीसीएम पर सुबह करीब तीन बजे गोरखपुर में बन रहे एम्स हॉस्पिटल से लोहे की चादर लेकर गोरखपुर निवासी विजय कुमार (40) के साथ लखनऊ जाने के लिए निकला था।

सुबह करीब सात बजे जब वह कोटवासड़क कस्बे के पास पहुंचा तो उसकी डीसीएम मुन्ना ढाबा के पास असंतुलित होकर पहले से खड़े एक टैंकर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में डीसीएम में सवार व्यापारी गाड़ी के अंदर ही बुरी तरह फंस गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे गाड़ी से बाहर निकलवाया। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को एंबुलेंस से जिला मुख्यालय भेजवा दिया। परंतु जिला अस्पताल पहुंचने से पूर्व व्यापारी विजय की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed