{"_id":"625b12451d87335a88672323","slug":"two-died-in-road-accident-barabanki-news-lko6264357178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं हाईवे पर कंटेनर से हुई टक्कर से कार सवार एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल भेजे गए घायलों में दो को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
पहला हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र में गायत्री मंदिर के पास हुआ। शनिवार को जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के निवासी शिवम अपनी मां रामरानी के साथ स्कूटी से जा रहा था। अचानक असंतुलित हुई स्कूटी सड़क पर पलट गई। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने रामरानी (58) को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। उधर, कोठी थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव के पास शनिवार की दोपहर पैदल जा रहे लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मौलाबाद गांव निवासी बिंदेश्वरी वर्मा (42) को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा मगर उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस एक ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
रामसनेहीघाट संवाद के अनुसार, लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बडेला के निकट शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे एक हादसा हुआ। इसमें दिल्ली में रहने वाला एक परिवार वैवाहिक समारोह में शामिल होने अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार आगे जा रहे कंटेनर में जा घुसी।
इस हादसे में कार सवार बिहार प्रांत के मधुबनी जिले के भयाराम पट्टी निवासी नरेंद्र कुमार, उसकी मां बबीता, बहनोई कृष्ण कुमार, बहन नेहा उसका बेटा नितेश व अयांश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनएचएआई की एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर देख नरेंद्र व उसकी मां को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
रफ्तार ने ली पिता-पुत्र समेत तीन की जान
कोठी/सूरतगंज। जिले में वाहनों की तेज रफ्तार ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की जान ले ली, जबकि घायल एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पहला हादसा असंद्रा थाना क्षेत्र में हैदरगढ़-भिटरिया मार्ग पर शनिवार सुबह भठिया गांव के मोड़ के पास हुआ। यहां के निवासी चंद्रराम प्रजापति सुबह अपने बेटे अमरनाथ (15) को लेकर साइकिल से खुसेहटी स्थित श्रीबालाजी मंदिर गया था। यहां से दर्शन कर वह घर लौट रहा था।
इसी दौरान गांव के मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। इसमें अमरनाथ की मौके पर मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने घायल चंद्रराम (45) को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे की सूचना से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दूसरा हादसा मोहम्म्दपुर खाला थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात हुआ। यहां के ह्दयपुर मजरे दौलतपुर निवासी नरेंद्र अपनी मां पत्नी माया देवी के साथ फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के इसरौली गांव में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होकर लौट रहा था।
इसी दौरान बेहालरा नगर पंचायत में मोहारी पुलिया के पास से सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन को देखकर बाइक मोड़ी। इससे असंतुलित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटे का एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने माया देवी को मृत घोषित कर दिया। (संवाद)