{"_id":"5eea473a8ebc3e42cd2164e5","slug":"two-dead-and-15-injured-in-accidents-barabanki-news-lko52645365","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो युवकों की मौत, हाईवे पर बस पलटने से पंद्रह यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दो युवकों की मौत, हाईवे पर बस पलटने से पंद्रह यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में जहां दो युवकों की मौत हो गई वहीं हाईवे पर बस पलटने से पंद्रह यात्री घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जबकि घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में बुधवार को अयोध्या हाईवे पर दिल्ली से दरभंगा जा रही एक निजी बस भिटरिया बाईपास पर पहले से ही खराब खड़े ट्रक से टकरा गई इससे बस में सवार करीब 15 यात्री घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों में सूरज, विकास, रूबी, नेहा, संदीप, लल्लन, गौतम कुमार, साजेली देवी और शत्रोहन आदि निवासी दरभंगा बिहार को तत्काल सीएचसी ले जाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद वाहनों के चालक व परिचालक फरार हो गए।
यात्रियों ने बताया कि थोड़ी देर पहले बस के चालक एवं परिचालक ने मोहम्मदपुर के पास खाना खाने के लिए राधे राधे होटल पर बस रोका था तथा वही शराब भी पी। अधिक नशा करना ही दुर्घटना का कारण बना क्योंकि गलती बस चालक की ही थी। वन वे रोड पर एक साथ तीन वाहन भिड़ने से रोड जाम हो गया, पुलिस ने पंहुचकर रोड डाइवर्जन कर ट्रैफिक चालू कराया।
विज्ञापन
वहीं सुमेरगंज कस्बे से दरियाबाद थाने ड्यूटी करने जा रही महिला पुलिसकर्मी मीरा वर्मा घायल हो गई जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह बडडूपुर थाना क्षेत्र के डफरपुर चैराहे के पास सड़क पर आम का पेड़ गिरने से कार सवार ग्राम कतुरीकलां निवासी सुधीर रावत (32) पुत्र हरीप्रसाद घायल हो गए जिनको सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया है।
हादसे में गई दो युवकों की जान
एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले दो युवकों को मंगलवार की रात लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। कुर्सी थाना क्षेत्र में हुए हादसे के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी मौत हो गई है। मृतकों की पहचान राकेश(35) व राजेश(32) निवासी ग्राम दौलतपुर पट्टी थाना बरखेड़ा जनपद पीलीभीत के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि यह किसी वाहन के इंतजार में खड़े थे तभी हादसे में इनकी जान चली गई है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर इनके परिवारीजनों को सूचित किया है।