{"_id":"61ce0772bf72547bbd2f126a","slug":"two-corona-case-found-barabanki-news-lko6112821183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित मिले दंपती, कराए गए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित मिले दंपती, कराए गए भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कोरोना के आए दिन मिल रहे मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। बृहस्पतिवार को जिले में एक दंपती के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं पीड़ितों को उपचार के लिए लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जांच रिपोर्ट में दंपती के संक्रमित पाए जाने पर सीएमओ ने पूरे मामले की जांच के लिए सीएचसी अधीक्षक को गांव भेज इनकी पूरी हिस्ट्री पता करने के तथा गांव में कोविड नियमों का अनुपालन कराने के आदेश दिए हैं। इस तरह से जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।
जिले में कोरोना के केस तेजी से मिलने लगे हैं, जिस तरह से कोरोना के मरीज मिल रहे हैं उससे तीसरी लहर का खतरा बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, फतेहपुर क्षेत्र के रहने वाले एक दंपती की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दोनों की हालत बिगड़ने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वहीं पर दोनों की आरटीपीसीआर जांच की गई जिसमें दोनों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जानकारी मिलने के बाद सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक फतेहपुर डॉ. अजय वर्मा को गांव में टीम भेज परिवार के अन्य सदस्यों की सैंपलिंग कराने तथा कोविड नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।
डॉ. अजय ने बताया कि सूचना मिलते ही गांव में टीम भेज दी गई है। कोविड नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। इस तरह से जिले में अब तक कोरोना के सात मरीज मिल चुके हैं। हालांकि इनमें से किसी में भले ही अभी तक ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि नहीं हुई हो लेकिन जिले में आए दिन मिल रहे कोरोना मरीजों ने विभाग की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। विभाग इससे निपटने की तैयारियों में जुट गया है।
फतेहपुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले दंपती में कोरोना की पुष्टि आरटीपीसीआर जांच में हुई है। दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक फतेहपुर को टीम के साथ गांव जाकर कोविड नियमों का अनुपालन कराने तथा परिवार के अन्य सदस्यों की जांच कराने के आदेश दिए गए हैं।
-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
निगरानी समितियों को करें एक्टिव, रहे तैयार
कोरोना के बढ़ रहे केसों को देखते हुए बृहस्पतिवार को डीएम डॉ. आदर्श सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें डीएम ने निगरानी समितियों को पूरी तरह से एक्टिव करने के आदेश दिए।
डीएम ने ऑक्सीजन प्लांट संचालन, मास्क की उपलब्धता, निगरानी समिति, एन्टी कोविड किट, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, बायो मेडिकल वेस्टेज, आरटीपीसीआर लैब, टीकाकरण आदि बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की। कोरोना के बढ़ते केसों के दृष्टिगत सतर्कता बरतने के साथ ही टेस्टिंग एंड ट्रीटमेंट पर सख्त निर्देश दिए।
डीएम ने निगरानी समितियों को एक्टिव किये जाने तथा एल-1 तथा एल-2 हॉस्पिटल को क्रियाशील करने के भी आदेश दिए। सीएमओ ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रान का खतरा बढ़ रहा है। कोरोना के बढ़ते हुए दबाव को ध्यान में रखते हुए सभी अधीक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस मौके पर सीडीओ एकता सिंह, सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा, एसीएमओ डॉ. केएनएम त्रिपाठी, डॉ. एएस गौतम, डॉ. राजीव सिंह, प्रकाश कुमार चौरसिया आदि मौजूद रहे।