{"_id":"68447c49fadb855284001b69","slug":"two-children-drowned-in-river-who-had-come-to-attend-their-uncle-wedding-in-barabanki-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: मामा की शादी में आए दो बच्चों की नदी में डूबकर मौत, शहनाई की जगह गूंजी चीखें; कांप गए लोगों के दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: मामा की शादी में आए दो बच्चों की नदी में डूबकर मौत, शहनाई की जगह गूंजी चीखें; कांप गए लोगों के दिल
Sat, 07 Jun 2025 11:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:22 PM IST
सार
बाराबंकी में मामा की शादी में आए दो बच्चों की नदी में डूबकर मौत हो गई। शादी वाले घर में शहनाई की जगह चीखें गूंजी तो लोगों को कलेजे कांप गए।
विज्ञापन
विवेक और सत्यम की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में मामा की शादी में शामिल होने आए दो मासूम बच्चे शनिवार की शाम नदी में डूब गए। इससे उनकी मौत हो गई। शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। घर में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
मामला बदोसराय थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव का है। यहां बहराइच के जरवल रोड क्षेत्र निवासी रमेश का 13 वर्षीय पुत्र सत्यम पाल और रेठौरा गांव निवासी पंकज का 12 वर्षीय पुत्र विवेक पाल अपने मामा की शादी में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर में दोनों बच्चे खेलते-खेलते गांव से करीब आधा किमी दूर सरयू नदी किनारे जा पहुंचे। वहां नहाने के लिए पानी में उतर गए। लेकिन, गहराई का अंदाजा न होने पर दोनों डूबने लगे। गांव के ही राजेंद्र ने बच्चों को डूबता देखा तो शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े। रस्सियों व डंडों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों को मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
चीखें सुन हर किसी का कलेजा कांप गया
मौते की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। ढोल-नगाड़ों और शहनाइयों की जगह चीखें गूंजने लगीं। बच्चों की माताओं की चीखें सुन हर किसी का कलेजा कांप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि घटना दुखद है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।