फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Truck rams into rear of tractor-trolley; pilgrim killed.

Barabanki News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसा ट्रक, श्रद्धालु की मौत

Thu, 17 Sep 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 17 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Truck rams into rear of tractor-trolley; pilgrim killed.
बाराबंकी। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सफदरगंज के उधौली गांव के पास बुधवार रात करीब 2:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसा। हादसे में उन्नाव के फत्तेपुर मजरे रौतापुर निवासी सुखवीर (22) की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए। इनमें नौ गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर किया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गंगाघाट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रौतापुर से करीब 22 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से अयोध्या दर्शन करने गए थे। मंगलवार रात करीब नौ बजे वे उन्नाव लौट रहे थे। उधौली के पास अयोध्या की ओर से आ रहा ट्रक ओवरटेक करते समय ट्रॉली में पीछे से टकरा गया। चीख-पुकार के बीच लोगों ने चालक को घेरकर चाभी छीन ली, लेकिन वह भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में सुखवीर को मृत घोषित किया गया। रजपाल प्रधान (54), सुधीर (18), अजीत (25), गयाराम (66), सुरेश (56), जवाहर (54), करन (60), शिवप्रसाद (58) और उनकी पत्नी को लखनऊ रेफर किया गया। नरेंद्र की पत्नी प्रीती (30), बेटा गोलू (11), बेटी विनती (7), गिरधारी, छोटू और गयाराम के नाती को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed