फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Truck crushed the young man, death, villagers blocked

Barabanki News: ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 22 Aug 2023 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 22 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Truck crushed the young man, death, villagers blocked
कोटवाधाम (बाराबंकी)। दरियाबाद कोतवाली इलाके में एक ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को रौंद दिया और मौके से चला गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर भी ग्रामीण मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन



दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के उटवा निवासी तिलकराम यादव (36) सोमवार की देर शाम घर से कोटवा चौराहे पर स्थित अपने होटल पर जा रहा था। रास्ते में कोटवासड़क की ओर से आए ट्रक ने तिलकराम को रौंद दिया और मौके से फरार हो गया। हादसे में तिलकराम की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कोटवाधाम से कोटवासड़क जाने वाले मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। मामले की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर दरियाबाद जगदीश प्रसाद शुक्ला पुलिस बल के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर की ओर से ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। वहीं प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed