{"_id":"672d11e8698ed3d5b302a194","slug":"triple-talaq-now-third-marriage-case-against-12-barabanki-news-c-315-1-brp1006-127504-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दूसरा निकाह कर दिया तीन तलाक, अब तीसरी शादी, 12 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दूसरा निकाह कर दिया तीन तलाक, अब तीसरी शादी, 12 पर केस
Fri, 08 Nov 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती का निकाह करीब एक साल पहले अलीगढ़ के युवक से हुआ था। वह ससुराल गई तो पता लगा कि युवक पहले से ही शादीशुदा है। युवती को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। कुछ दिनों बाद ससुरालीजन उसे बाराबंकी छोड़ गए और तीन तलाक दे दिया। अब युवक तीसरी शादी करने जा रहा है। बुधवार रात पीडि़ता की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
शहर के मोहल्ला नया हड्डीगंज निवासी नूर फातिमा ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि 10 दिसंबर 2023 को उसका निकाह अलीगढ़ जिले के जमालपुर थाना क्वार्सी निवासी अजीम से हुआ था। मगर ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे। ससुराल जाने पर उसे पता लगा कि अजीम पहले से ही शादीशुदा है। उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।
पति के दोस्त भी उसके साथ अभद्रता करते रहे। दो लाख रुपये की मांग की गई। तब नूर फातिमा के पिता ने 50 हजार रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया। इससे गुस्साए ससुरालीजनों ने उसे पीटा व बेहोशी की हालत में बाराबंकी स्थित मायके में लाकर छोड़ दिया। यहां रुपये न देने के कारण पति ने तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
नूर फातिमा ने बताया कि अब उसका पति तीसरी शादी करने जा रहा है। उसने पहली पत्नी को भी घर से निकाल दिया है। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि पीडि़ता के पति समेत 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।