फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Trial started in garbage disposal center

Barabanki News: कूड़ा निस्तारण केंद्र में ट्रायल शुरू

Sat, 29 Apr 2023 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 29 Apr 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Trial started in garbage disposal center
बाराबंकी। नगर पालिका क्षेत्र में लगा कूड़ा निस्तारण केंद्र जल्द शुरू होने के आसार नजर आने लगे हैं। दरअसलए यहां लगी ट्रॉमेल मशीनों को ठीक कराने के लिए कानपुर की एजेंसी को जिम्मा सौंपा गया है। एक मशीन की मरम्मत कर ली गई है और उसका ट्रॉयल भी शुरू हो गया है। दो अन्य की मरम्मत जल्द पूरी होने का दावा किया जा रहा है। मरम्मत के बाद नगर पालिका इसका संचालन खुद करेगी।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के करीब तीन लाख लोगों के घरों से प्रतिदिन 40 से 45 टन कूड़ा निकलता है। कूड़े के निस्तारण के लिए ककरहिया में कूड़ा निस्तारण केंद्र बना था जो करीब एक वर्ष से बंद पड़ा है। अधिकांश मशीनें खराब हो गईं हैं और कार्यदायी संस्था भी कार्य छोड़कर जा चुकी है। ऐसे में यहां कूड़े के पहाड़ लग गए हैं। अमर उजाला ने लगातार इस मुद्दे को उठाया। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने यहां लगी छह में से तीन ट्रॉमेल मशीनों की मरम्मत के लिए करीब 54 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया था। डीएम से प्रस्ताव को मंजूरी के बाद जल निगम सीएनडीएस को कार्य का जिम्मा सौंपा गया था। करीब दो सप्ताह पहले कानपुर की कामद इंटरप्राइजेज ने इन ट्रॉमेल मशीनों को ठीक करने का जिम्मा संभाला। यहां मशीनों तक पहुंचने के लिए कूड़े के पहाड़ हटाकर रास्ता बनाया गया और कार्य शुरू हुआ। बृहस्पतिवार शाम तक एक ट्रॉमेल मशीन की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया। अब इसका ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल में खरा उतरने पर अगले एक-दो दिनों में कूूड़ा निस्तारण शुरू हो जाएगा। प्रत्येक ट्रॉमेल से प्रति घंटे दस से 15 टन कूड़े का निस्तारण हो जाएगा। ईओ पवन कुमार ने बताया कि अगले एक-दो दिनों में ट्रॉयल पूरा होने के बाद निस्तारण का काम शुरू हो जाएगा। एक मशीन से शहर में प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े का निस्तारण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed