फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Train stopped, ambulance stuck in jam

Barabanki News: ट्रेन को रोक निकलवाई जाम में फंसी एंबुलेंस

Tue, 22 Aug 2023 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 22 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Train stopped, ambulance stuck in jam
दरियाबाद (बाराबंकी)। रेलवे स्टेशन पर अनुरक्षण कार्य के चलते क्रॉसिंग गेट को बंद करना पड़ा। इस दौरान मार्ग पर एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंसी रही। ट्रेनों को स्टेशन पर रोककर एंबुलेंस को निकला गया।
विज्ञापन


दरियाबाद रेलवे स्टेशन पर दोहरीकरण और अनुरक्षण का कार्य चल रहा है। स्टेशन पर दो नंबर प्लेटफॉर्म पर अनुरक्षण कार्य के चलते सभी गाड़ियों को एक नंबर प्लेटफाॅर्म से संचालित किया जा रहा है। सोमवार को अयोध्या की तरफ से 13307 किसान एक्सप्रेस आ रही थी, जिसको प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर रोका गया। रेलवे को मुख्य रूप से अयोध्या से लखनऊ जा रही मालगाड़ी को तुरंत निकालना था। इसके लिए 13238 कोटा पटना एक्सप्रेस को सैदखानपुर स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन


ट्रेन के आने से पूर्व ही दरियाबाद भिटरिया मार्ग पर गेट नंबर 156 ए को बंद कर दिया गया। इससे दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। जाम में टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी गंभीर रोगी नंदराम (20) को सीएचसी मथुरानगर से बाराबंकी जिला अस्पताल लेकर जा रही 108 एंबुलेंस फंस गई। एंबुलेंस जाम में फंसे होने की सूचना स्टेशन अधीक्षक को मिली। इस दौरान दोनों तरफ की ट्रेनों को रोककर क्रॉसिंग खुलवाई गई। जाम से एंबुलेंस के जाने के बाद गाड़ियों को गंतव्य की तरफ भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रॉसिंग खुलवाने के कारण मालगाड़ी और किसान एक्सप्रेस दरियाबाद स्टेशन पर 20 मिनट खड़ी रही। वहीं कोटा पटना एक्सप्रेस सैदखानपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के चलते गाड़ियों का आवागमन एक प्लेटफाॅर्म से है। गेट बंद होने से क्रॉसिंग में एंबुलेंस फसी थी, जिसको निकलवाया गया है। ट्रेन इस कारण लेट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed