फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Traffic will remain closed on the highway till tonight

Barabanki News: आज रात तक हाईवे पर बंद रहेगा यातायात

Fri, 26 Jan 2024 03:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 26 Jan 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Traffic will remain closed on the highway till tonight
बाराबंकी। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर यातायात बढ़ गया है। भीड़ कम न होने से 26 जनवरी की रात आठ बजे तक हाईवे पर यातायात बंद रखा जाएगा। केवल जरूरी वाहनों को ही जाने दिया जाएगा। शुक्रवार को भी हजाराें वाहनों को डायवर्ट किया गया। एसपी ने 24 घंटे हाईवे पर पुलिस की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन



अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर 14 जनवरी से भारी वाहनों पर पाबंदी लगा दी गई थी। 20 से 22 जनवरी तक सभी वाहनों के अयोध्या जाने पर रोक रही। 23 जनवरी को अयोध्या में भारी भीड़ के कारण यातायात फिर बंद कर दिया गया। आंशिक रूप से छूट देते हुए वाहनों का संचालन किया गया। लेकिन एडीजी व यातायात सड़क सुरक्षा के निदेशक ने 26 जनवरी की रात आठ बजे तक डायवर्जन यथावत रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



इसे लेकर बृहस्पतिवार को शहर के निकट चौपुला तिराहे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जरूरी लोगों को ही लखनऊ की ओर जाने दिया गया। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हाईवे की लगातार निगरानी की जा रही है। हाईवे पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






रेलवे स्टेशन व बाजारों में चला तलाशी अभियान
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को पुलिस, आरपीएफ व जीआरपी ने तलाशी अभियान चलाया। सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह ने कोतवाल अजय त्रिपाठी के साथ बस और रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजारों में चेकिंग की। आरपीएफ व जीआपी ने ट्रेनों की तलाशी ली। इस दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed