फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Tire burst, highway jammed till evening

टायर फटा, हाईवे शाम त जाम

Wed, 24 Feb 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी Updated Wed, 24 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Tire burst, highway jammed till evening

नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात एक ट्रक का टायर फटने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। जिससे मंगलवार रात से ही जाम लग गया। एक लेन में लगा जाम बुधवार शाम तक लगा रहा। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हांलाकि एक तरफ का मार्ग खुला होने के कारण थोड़ी राहत रही।

विज्ञापन



हालांकि जाम के कारण करीब 20 घंटे आवागमन रेंगता रहा। देर शाम ट्रक के टायर दुरुस्त होने के बाद आवागमन बहाल हो सका। लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर लोनीकटरा रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार की रात एक ट्रक के दो टायर अचानक फट गए। बीच मार्ग में ही ट्रक के खड़े हो जाने के कारण आवागमन अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन



कई वाहन फंस गए और रात जाम लगना शुरू हो गया। एक घंटे में ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बुधवार सुबह बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों को काफी परेशानी हुई। जाम के कारण तहसील पहुंचने में कर्मचारियों को दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएचसी हैदरगढ़ में डॉक्टर देर से पहुंचे। पुलिस आने के बाद भी शाम तक जाम नहीं खुल सका। पुलिस भारी वाहनों को रोक कर वाहनों को पास कराते रहे। बीच-बीच में भारी वाहनों को पास कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed