{"_id":"682e2919ef8b72f2dd00a49a","slug":"three-people-including-a-child-died-in-road-accidents-barabanki-news-c-315-1-brp1006-139876-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क हादसों में बालक के साथ तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क हादसों में बालक के साथ तीन की मौत
Thu, 22 May 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 22 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जहांगीराबाद, हैदरगढ़ व देवा में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में कक्षा पांच में पढ़ने वाले एक बालक व स्नातक के छात्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। यह सभी हादसे तेज रफ्तार के कारण हुए। समय पर बेहतर इलाज न मिलने के कारण गंभीर घायल हुए लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। हादसे की सूचना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मंझपुरवा गांव निवासी सुरेश गौतम का पुत्र शुभम (11) अपनी बहन रोशनी की दवा लेने जहांगीराबाद कस्बा गया था। घर वापस लौटते समय जेआईटी के पास अज्ञात वाहन ने शुभम को टक्कर मार दी। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई व दो बहन में एक था और गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था।
दूसरा हादसा हैदरगढ़ क्षेत्र में हुआ। अयोध्या के थाना खंडासा के भाभरमऊ गांव निवासी अमन तिवारी (21) बाइक से लखनऊ स्नातक की परीक्षा देने जा रहे थे। हैदरगढ़ क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किमी 30 पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैरीकेडिंग से जा टकराई। तेज टक्कर लगने से हेलमेट की बेल्ट टूट गई और सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गए। यूपीडा सुरक्षा ने एंबुलेंस से घायल युवक को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
तीसरा हादसा चक करीमाबाद मोड़ के पास हुआ। शहर कोतवाली क्षेत्र के धौकलपुर गांव निवासी रामशंकर (45) व उनका पुत्र आदित्य मंगलवार देर शाम जरुवा गांव से बाइक से ग्राम मित्तई होते हुए घर वापस लौट रहे थे। चक करीमाबाद मोड़ के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वैन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल रामशंकर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई जबकि पुत्र आदित्य घायल है। मृतक के पुत्र अरविंद यादव ने वैन चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।