{"_id":"6240b4e8c2acfc1ba6702102","slug":"three-killed-in-accidents-barabanki-news-lko6234260161","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर/कुर्सी (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र रामनगर में सड़क व ट्रेन हादसे में दो की मौत हो गई। कुर्सी थाना क्षेत्र में भी सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
रविवार को राजगीर का काम करने वाला मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे भगई निवासी बेचेलाल (30) क्षेत्र के पाचू पुरवा से काम करके बाइक से घर लौट रहा था। बहराइच की ओर से आर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
वहीं बुढ़वल रेलवे स्टेशन के यार्ड में रविवार को शव पड़ा होने की सूचना मिली। उप निरीक्षक राजदेव मिश्र ने बताया कि मौके पर जाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर रविवार देर शाम लखनऊ-फतेहपुर मार्ग पर खड़े कंटेनर से टकराकर बाइक सवार अमरसंडा गांव निवासी राहुल (22) की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राहुल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करता था।