फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three Amrit Bharat trains will run on Barabanki route

Barabanki News: बाराबंकी रूट पर चलेंगी तीन अमृत भारत ट्रेनें

Wed, 16 Jul 2025 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Three Amrit Bharat trains will run on Barabanki route
बाराबंकी। पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी रूट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। गोरखपुर से बांद्रा, छपरा से अमृतसर और दरभंगा से दिल्ली के बीच अमृत भारत श्रेणी की ट्रेनें जल्द ही चलाई जाएंगी। रेलवे प्रशासन समय सारिणी बनाने से लेकर अन्य तैयारियों में जुटा है। इनके चलने से बिहार से लखनऊ तक का सफर अरामदायक व कम समय में पूरा होगा।
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ से सबसे करीब बाराबंकी रेलवे स्टेशन से छपरा तक का करीब 425 किमी लंबा ट्रैक पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्य मार्ग है। वर्तमान में इस पर करीब 170 ट्रेनें चल रही हैं। अच्छी आय व बिहार से दिल्ली, पंजाब से जाने वाले यात्रियों के कारण ट्रेनों में दबाव रहता है।
विज्ञापन

रेलवे ने इस रूट पर विद्युतीकरण क्षमता को दोगुना करने, पटरियों को मजबूत बनाने और ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल सिस्टम लगाने का काम तेज कर दिया है। इससे ट्रेनें 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगी और समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत दिनों में देश भर में 26 अमृत भारत चलाने की घोषणा हुई है। इनमें तीन ट्रेनें पूर्वोत्तर रेलवे को मिली हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार दिल्ली से बाराबंकी-गोरखपुर होते हुए सहरसा, दरभंगा से दिल्ली, गोरखपुर से बांद्रा व छपरा से अमृतसर रूट पर अमृत भारत श्रेणी की ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये सभी बाराबंकी से होकर जाएंगी। रेलवे का लक्ष्य है कि अमृत भारत जैसी हाईस्पीड और आरामदायक ट्रेनों के जरिये बाराबंकी को भी प्रमुख स्टॉपेज के रूप में जोड़ा जाए, जिससे हजारों यात्रियों को फायदा मिल सके। बाराबंकी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अरुण रायजादा ने बताया कि करीब आठ से 10 हजार यात्री रोज बाराबंकी रेलवे स्टेशन से सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed