फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   There was mourning in the village due to the death of two people, even the stoves were not lit

Barabanki News: दो लोगों की मौत से गांव में मातम, चूल्हे तक नहीं जले

Fri, 29 Aug 2025 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 29 Aug 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
There was mourning in the village due to the death of two people, even the stoves were not lit
अमेठी में हुए सड़क में  असंद्रा क्षेत्र के मृतको के घर पर मौजूद रिश्तेदार। 
असंद्रा (बाराबंकी)। अमेठी जिले में सड़क हादसे में असंद्रा के दो लोगों की मौत की खबर बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था, लेकिन जैसे-जैसे खबर फैली, परिजनों में रोना-पीटना मच गया, पूरे गांव में मातम छा गया। पूरे दिन मोहल्ले में चूल्हे तक नहीं जले और शवों के आने का इंतजार होता रहा।
विज्ञापन

असंद्रा गांव निवासी अमीरुल हसन (58) व हुसैन मुज्तबा (60) बुधवार देर रात बाइक से जिला सुल्तानपुर के मनियार गांव में आयोजित धार्मिक जुलूस में शामिल होने निकले थे। रास्ते में अमेठी जिले के भाले सुल्तान क्षेत्र अंतर्गत रानीगंज चौराहा के पास उनकी बाइक सामने से आ रही परिवहन निगम की बस से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने उन्हें पास की सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस से फोन पर सूचना मिलते ही परिजन और गांव के लोग अमेठी के लिए रवाना हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक अमीरुल हसन खेती-किसानी करते थे और पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके दो पुत्र मोहम्मद कैफ व मोहम्मद सैफ हैं। वहीं बैट्री की दुकान करने वाले हसन मुज्तबा चार पुत्रों औन, जौन, तालिब व राहिब हसन के पिता थे। दोनों मृतक एक ही परिवार से थे और मिलनसार स्वभाव के चलते क्षेत्र में उनकी गहरी पहचान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते रहे। इनमें मृतक अमीरुल हसन फिल्म अभिनेता व मुंबई के निवासी एसएम जहीर के चचेरे भाई थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed