{"_id":"5783dffb4f1c1b0e7913d7b5","slug":"there-is-time-to-leader-for-improve-his-image-beni","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी समय है नेता अपनी छवि सुधारें : बेनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी समय है नेता अपनी छवि सुधारें : बेनी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
पौधरोपण करते बेनी
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा है कि अभी समय है नेता अपनी छवि सुधार लें। बेईमानी दो लाख की हो या दो करोड़ की, इससे नेता की छवि जिंदगी भर के लिए खराब हो जाती है।
ऐसा करने वालों का सिर हमेशा शर्म से झुका रहता है। वे सोमवार को छावनी में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे। बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि प्रदेश में अखिलेश की छवि जितनी साफ सुथरी है उतनी ही स्वच्छ छवि जिले के नेता भी बनाएं।
इसके लिए अभी भी वक्त है। जनता के सामने सिर उठाकर बात करनी होगी, इसलिए कार्यकर्ता या नेता ऐसा कोई काम न करें जिससे जनता के सामने सिर झुकाना पडे़। बेनी बाबू ने कहा कि बेईमानी से कोई फायदा नहीं होता बल्कि नेता की छवि जिंदगी भर के लिए खराब हो जाती है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने कहा कि इतना लंबा राजनीतिक कॅरियर हो गया है लेकिन मेरे ऊपर कोई अंगुली नहीं उठा सकता। कहा कि बाराबंकी जिले ने सबसे ज्यादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिए हैं। इस दौरान बेनी बाबू स्व. रामसेवक यादव का नाम लेना नहीं भूले।
पूर्व मंत्री ने दावा किया कि सूबे में अगली सरकार सपा की ही बनेगी। सपा के जितने विधायक मौजूदा समय में हैं, उतने ही अगले चुनाव में रहेंगे। बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपा में टिकट की मंडी नहीं सजती। हमारे कार्यकर्ता भी नेताजी के बराबर सोफे पर बैठकर बात करते हैं, जबकि बसपा में मंत्री तक मायावती के पैरों के पास बैठते हैं।