{"_id":"619e8dddad4f1662207bbc36","slug":"theft-in-three-shops-barabanki-news-lko6059567186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर समेत तीन दुकानों में नकब लगाकर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर समेत तीन दुकानों में नकब लगाकर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटवासड़क (बाराबंकी)। बढ़ती ठंड के साथ चोर सक्रिय तो पुलिस सुस्त पड़ गई है। मंगलवार की रात चोरों ने कोटवासड़क स्थित पुलिस बूथ के पास एक मेडिकल स्टोर समेत तीन दुकानों पर धावा बोला। चोर दुकान की पिछली दीवारों में सेंध लगाकर अंदर रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी, कीमती दवाएं व कपड़े चोरी कर ले गए। सुबह दुकान खुलने पर इसकी जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
घटना रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के हथौंधा चौकी क्षेत्र के कोटवासड़क की है। मंगलवार रात चोरों ने कोटवाधाम मार्ग पर स्थित अंकुर जायसवाल के मेडिकल स्टोर के पीछे नकब लगाई। इसके बाद अंदर घुसे चोरों ने गल्ले में रखी 30 हजार रुपये की नकदी व कुछ सिक्के के साथ कीमती दवाएं चुरा लीं।। उसके बाद सचिन की बाइक रिपेयरिंग व पार्ट्स की दुकान में नकब लगाई। मगर, उसमें कुछ नहीं मिला। फिर कुछ दूरी पर स्थित रमेश वर्मा की गारमेंट्स की दुकान में सेंध लगाकर अंदर घुसे। यहां से चोर करीब 20 हजार रुपये की नकदी व कपड़े चोरी कर ले गए।
दुकान के पीछे झाड़ियां होने के कारण लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। मगर, बुधवार की सुबह जब दुकानदारों ने अपनी दुकान खोली तो बाहर से आ रहे उजाले व अंदर बिखरा पड़ा सामान देख हैरान हो गए। करीब से देखा तो पीछे की दीवार में सेंध लगी थी तो अंदर रखी नकदी व सामान गायब था। इसकी सूचना पर सीओ रामसनेहीघाट रघुवीर सिंह व प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच जांच की। उसके बाद दुुुकानदारों की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया।