{"_id":"5921d93c4f1c1b3e6a536165","slug":"the-young-man-hanging-on-the-trap-in-family-discord","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवारिक कलह में फंदे पर लटका युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवारिक कलह में फंदे पर लटका युवक
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 21 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैदपुर क्षेत्र के गोबरे का पुरवा निवासी एक युवक पारिवारिक कलह के चलते रविवार को कमरा बंद कर दुपट्टे के फंदे से लटक गया। पत्नी ने शोर मचाकर गांव वालों को बुला लिया। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ उसे उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोबरे का पुरवा का निवासी साकिर अली (40) अकबर अली कई दिनों से अवसाद ग्रसित चल रहा था। रविवार की सुबह पत्नी से कहासुनी के बाद वह खुद को कमरे में बंद कर लिया। तखत पर चढ़कर दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल गया। पत्नी ने शोर मचाकर आस पास के लोगों को बुला लिया।
ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा और फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. अजय सिंह ने बताया कि फंदे पर लटकने के कारण गले में खिंचाव हो गया है।
विज्ञापन
मरीज का सिटी स्कैन व गले से संबंधित कई जांचें यहां संभव नहीं हैं, इसलिए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। मरीज की हालत ज्यादा ठीक नहीं लग रही है। पीड़ित युवक के भतीजे लियाकत अली ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वह पारिवारिक कलह के कारण कई दिनों से अवसाद से ग्रसित थे।