{"_id":"0a8eff72d9ffa5abc9428537c00a2da5","slug":"the-villagers-surrounded-the-police-station-three-hours-performed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने घेरा थाना, तीन घंटे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने घेरा थाना, तीन घंटे प्रदर्शन
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब्रिस्तान की भूमि में जेसीबी चलाकर खुदाई करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को कुर्सी थाने का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के प्रदर्शन से तीन घंटे तक महमूबाद-लखनऊ मार्ग जाम रहा। मामला बिगड़ता देख जहां मौके पर कई थानों की पुलिस भेजी गई। सूचना पर एसडीएम व सीओ ने पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत करवाया।
कुर्सी कस्बे के समीप लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर स्थित कब्रिस्तान में मंगलवार रात एक जेसीबी से कब्रों की खुदाई कर वहां पर भूमि की समतलीकरण का कार्य करवाया गया था। यहां के ग्रामीणों को जब इस बात की जानकारी हुई तो मंगलवार रात को ही मौके पर जाकर लोगों प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, लेकिन यहां पहुंची पुलिस ने सभी को शांत करा दिया।
वहीं, बुधवार सुबह 10 बजे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कुर्सी थाने पहुंच गए और वहां थाने का घेराव कर लखनऊ महमूदाबाद मार्ग जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ग्रामीण कब्रिस्तान की जमीन में जेसीबी चलवाने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
मामला बिगड़ता देख मौके पर देवा, बड्डपुर, घुंघटेर समेत कई थानों की पुलिस बुलाई गई। वहीं एसडीएम फतेहपुर देवी प्रसाद पाल व सीओ दिनेश सिंह भी पहुंच गए। इसके बाद सीओ व एसडीएम ने लोगों को समझाकर शांत कराया और अज्ञात ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने की बात कही। तब जाकर दिन मेें 1 बजे प्रदर्शन समाप्त हो सका। इस मौके पर प्रदर्शन करने वालों में चौधरी फैज, नसीर लाला, परवेज, कल्लू, कपिल वर्मा, नबी अहमद, इस्लामुद़्दीन, राजू आदि लोग मौजूद रहे।