{"_id":"e2312f67f311e50ad7764324c5aa0faf","slug":"the-students-burnt-the-effigy-of-vc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने कुलपति का पुतला जलाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने कुलपति का पुतला जलाया
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूर्व छात्र नेता मन्नूलाल चौरसिया कहा कि जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहले 1572 छात्रों का प्रवेश लिया जाता था। लेकिन डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद के कुलपति ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए कॉलेजों में सीटों की संख्या मान्य विषय के समानुपात में कर दिया है। जिससे कॉलेेज में सीटों की संख्या करीब चालीस फीसदी रह गई है। अब सिर्फ छह सौ सीटों पर ही छात्रों का प्रवेश लिया जाएगा। ऐसे में तमाम गरीब छात्रों का इस कॉलेज में प्रवेश नहीं मिल सकेगा। कॉलेज के तमाम छात्रों ने जनेस्मा कॉलेज गेट के सामने से कुलपति फैजाबाद विश्वविद्यालय की शव यात्रा निकाली। यात्रा बस स्टेशन होते हुए देवा तिराहा पहुंची। यहां पर छात्रों ने कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। और कुलपति का पुतला फूंका। इस दौरान देवा तिराहा पर यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुलपति का पुतला छीन कर ट्रैफिक खोलवाया। इस दौरान सागर सिंह सोलंकी, अकील अंसारी, सुनील यादव, पंकज, राकेश मौर्य सहित कई छात्र मौजूद रहे।