फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The state's first solar panel manufacturing plant will be set up in Barabanki

Barabanki News: बाराबंकी में लगेगा प्रदेश का पहला सोलर पैनल बनाने का प्लांट

Wed, 16 Jul 2025 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The state's first solar panel manufacturing plant will be set up in Barabanki
बाराबंकी। जिले ने हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ी छलांग लगाई है। यहां प्रदेश का पहला सोलर पैनल बनाने का प्लांट स्थापित होने जा रहा है। ट्रू पॉवर लिमिटेड कंपनी बहरौली गांव में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से प्लांट लगाएगी। इससे सालाना एक गीगावॉट क्षमता के सोलर पैनल का उत्पादन किया जाएगा, जिससे न सिर्फ पर्यावरण को संबल मिलेगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। यह प्रदेश की पहली सौर पैनल फैक्टरी होगी। इसके पहले भी ट्रू पॉवर लिमिटेड कंपनी ने जिले में 40 करोड़ रुपये का निवेश किया है। पूरे देश में कंपनी की 28 ब्रांच और चार प्रोडक्शन यूनिट संचालित हैं। एक माह पूर्व ट्रू पॉवर लिमिटेड कंपनी ने 70 करोड़ का एमओयू इन्वेस्ट यूपी के साथ साइन किया था। अब प्रदेश में सौर ऊर्जा की पहली फैक्टरी लगेगी जो सोलर एनर्जी पैनल का उत्पादन करेगी। फैक्टरी की स्थापना से 300 से 400 स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed