फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The speed on the highway is unbridled, 50 vehicles speed every minute

Barabanki News: हाईवे पर स्पीड बेलगाम, हर मिनट फर्राटा भरते 50 वाहन

Tue, 17 Dec 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 17 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
The speed on the highway is unbridled, 50 vehicles speed every minute
बाराबंकी। हादसों के कारण करीब 120 किमी लंबे लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या नेशनल हाईवे पर जिले में सर्वाधिख मौतें हो रही हैं। इस हाइवे पर एक साथ 18 लोगों की मौत तक हो चुकी है। इसके बावजूद हाईवे पर वाहनों की गति रोकने के लिए अब तक कोई भी प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। बाराबंकी में हाईवे करीब 50 किमी तक गुजरा है मगर एनएचएआई का कोई दफ्तर तक जिले में नहीं हैं। इसके चलते ही फर्राटा भरते वाहनों की स्पीड पर नियंत्रण लगवाने का काम भी सिर्फ कागजों में सिमटा है।
विज्ञापन

यह हाईवे राजधानी लखनऊ को पूर्वांचल के कई जिलों से जोड़ता है। इसमें सबसे अहम है अयोध्याधाम। जहां पूरे साल श्रद्धालु आते है और अक्सर वीआईपी मूवमेंट रहता है। सुबह आठ से 11 बजे तक और शाम चार बजे से 11 बजे रात तक यातायात को लोड इस हद तक रहता है कि लखनऊ-बाराबंकी के बीच हर मिनट में 40 से 50 वाहन गुजरते हैं। 24 घंटे की बात करें तो 30 से 40 हजार वाहनों का आवागमन किसी ने किसी दूरी तक होता है। 12 साल पहने बने इस फोरलेन हाईवे पर आज तक वाहनों की गति पर नियंत्रण के कोई इंतजाम बाराबंकी जिले में नहीं हुए है। न तो एनएचएआई इसे लेकर कभी गंभीर हुआ न ही सड़क सुरक्षा समितियों की बैठकों में इसे लेकर कोई ठोस पहल हुई। इस कारण बेलगाम वाहन हाइवे पर 80 से 120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन



बाराबंकी में यातायात पुलिस में तैनात रहते हुए कई सर्वे करने वाले सब इंस्पेक्टर संजीव पाल ने अपनी रिपोर्ट में गति नियंत्रण के उपाय फेल होने की बात कही है। क्योंकि 80 फीसदी हादसे तेज रफ्तार के कारण हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 जुलाई 2021 को रामसनेहीघाट के कल्याणी नदी के पुल पर खराब खड़ी डबल डेकर बस में ट्रक की टक्कर में बस में सवार करीब 135 यात्रियों में से 18 लोगों की मौत हो गई थी व 23 लोगों के हाथ पैर टूटे थे।

बीते 15 नवंबर 2024 को भेलसर चौकी क्षेत्र में ट्रक अयोध्या जाने के लिए मुड़ रहा था। इस दौरान लखनऊ की तरफ से आ रही यात्रियों से भरी तेज रफ्तार ट्रैवलर की अचानक आए ट्रक में टक्कर से तीन लोगों की मौत व 15 घायल हो गए थे।


डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए एआरटीओ, सीओ यातायात व एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा सर्वे किया गया है। कई कवायदें शुरू हाे गई हैं। हादसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed