फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The smuggler was sent to jail on someone else's name and address

Barabanki News: दूसरे के नाम व पते पर तस्कर को भेज दिया जेल

Sat, 26 Jul 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 26 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
The smuggler was sent to jail on someone else's name and address
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। नशीली सामग्री की तस्करी में पकड़े गए आरोपी ने दूसरे का नाम पता बता कर पुलिस को चकमा दे दिया। लापरवाही बरतते हुए पुलिस ने भी आरोपी द्वारा दर्ज कराई गई सूचना की तस्दीक किए बिना उसे जेल भेज दिया। सवा साल बाद संबंधित व्यक्ति के घर वारंट पहुंचा तब मामले का खुलासा हुआ। अब गलती छिपाने के लिए पुलिस एक और मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अयोध्या जिले के थाना व कस्बा रुदौली के मोहल्ला सुफियाना के नाजिम ने बताया कोतवाली हैदरगढ़ पुलिस एनडीपीएस के मुकदमे में वारंट बताकर घर पूछताछ के लिए आती थी। बाराबंकी न्यायालय जाकर वारंट के बारे में पता करने पर देखा तो मुकदमे की फाइल पर मोहल्ले के निवासी शहजादे की फोटो लगी है, जिसे पुलिस ने बीते साल सात अप्रैल को दो किलो 500 ग्राम पोस्ता छिलका के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह करीब छह माह बाद जेल से जमानत पर छूट चुका है।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के समय उसने अपने सही नाम व पते की जगह पुलिस के रिकार्ड में नाजिम का नाम व पता लिखा दिया। शहजादे ने पुलिस व न्यायालय को भी गुमराह किया। पुलिस जब नाजिम के घर जाती तो उसकी व उसके परिवार की बदनामी होती थी। अब पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल ने बताया जेल भेजा गया आरोपी 50 हजार के निजी बांड पर जमानत पर छूटा था। वह दूसरे व्यक्ति का नाम पता बताकर जेल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed