फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The recruitment process began, took over command CM

भर्ती प्रक्रिया शुरू, डीएम ने संभाली कमान

Sat, 23 Jul 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 23 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
The recruitment process began, took over command CM
साक्षात्कार शुरू - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों के लिए होने वाली भर्तियां पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं। इससे पहले भी पैसे के लेन-देन के आरोपों के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी ने इन भर्तियों को निरस्त कर दिया था। लेकिन एक बार फिर वहीं प्रक्रिया शुरू हो गई है एक तरफ कलक्ट्रेट में साक्षात्कार की प्रक्रिया चल रही है तो दूसरी तरफ दलाल सक्रिय नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले आरोपों को देखते हुए जिलाधिकारी अजय यादव ने इस बार स्वास्थ्य विभाग में होने वाली भर्ती प्रक्रिया की कमान खुद ही संभाल ली है। डीएम, सीडीओ और एडीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी बनी है। यही कमेटी भी पूरी प्रक्रिया को अमली जामा पहनाएगी।  
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में आयुष चिकित्सक, स्टॉफ नर्स, फार्मासिस्ट, जीएनएम, एसटीएस समेत करीब 171 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने वाले दलाल भी सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पद के अनुसार रुपयों की डिमांड की जा रही है। नौकरी दिलाने को सक्रिय यह दलाल पांच लाख रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक मांग रहे हैं। यहीं नहीं सौ प्रतिशत तक नौकरी दिलाने की गारंटी तक ली जा रही है। जबकि इससे पहले भी इन्हीं पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी।

तत्कालीन सीएमओ पर भर्ती के नाम पर अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगा था। तत्कालीन जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र द्वारा कराई गई जांच में आरोप सही पाए जाने पर उन्होंने भर्ती कि इस पूरी प्रक्रिया को निरस्त करते हुए शासन को पत्र भी लिखा था। लेकिन निजाम बदलने के साथ एक बार फिर से नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। 


स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए साक्षात्कार शुरू हो गए हैं। डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी साक्षात्कार ले रही है। साक्षात्कार के बाद जो सूची जारी होगी उसे जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद भी जारी किया जाएगा। यदि भर्ती कराने के नाम पर पैसा मांगने की कोई शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराकर ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. सतीश चन्द्रा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed