फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The church lit up, the children had fun

Barabanki News: जगमगाए चर्च, नौनिहालोें ने की मस्ती

Sun, 25 Dec 2022 07:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
The church lit up, the children had fun
बाराबंकी के आवास विकास कॉलोनी स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सेंटा न? - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। क्रिसमस पर्व को लेकर लोगोें में उत्साह है। 25 दिसंबर को क्रिसमस-डे की पूर्व संध्या पर विविध आयोजन हुए। रंग-बिरंगी रोशनी से चर्च जगमगा उठे और प्रार्थनाओं का दौर चल रहा है तो वहीं स्कूल से लेकर घर तक बस क्रिसमस की धूम मची है।
विज्ञापन

स्कूलों में जहां बच्चों ने सेंटाक्लॉज बनकर उपहार बांटे, वहीं नृत्य व गीत के कार्यक्रम हुए। क्रिसमस का पर्व ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में भी मनाया गया। हर धर्म के लोगों ने कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। सोशल मीडिया पर पूरे दिन बधाइयों की बौछार होती रही।
विज्ञापन

सेंटाक्लॉज बने बच्चे, बांटीं टॉफियां
बाराबंकी के आवास विकास कॉलोनी स्थित सेंट्रल एकेडमी में बच्चों ने प्रभु ईसा मसीह के जीवन पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। कई बच्चे सेंटाक्लॉज के रूप में नजर आए। उन्होंने बच्चों को टॉफियां व चाकलेट बांटी। सुबह से शाम तक अभिभावक भी यहां जमे रहे। प्रधानाचार्य विधान तिवारी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने की जमकर मस्ती
जैदपुर स्थित द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज में दिन भर क्रिसमस को लेकर विविध आयोजन हुए। यहां शिक्षक व शिक्षिकाएं भी कुछ देर के लिए बच्चे बन गए। सेंटाक्लॉज के रूप में उपहार तो बांटे ही, साथ ही क्षमा, त्याग व मानवता का संदेश दिया। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने जमकर मस्ती की।
सेंटाक्लॉज ने बच्चों को गले लगाया
शहर के एमबी कॉलेज में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बच्चों ने सेंटाक्लॉज के साथ खूब मस्ती की। यहां अचानक पहुंचे सेंटाक्लॉज ने बच्चों को गले लगा लिया। कुछ देर के लिए सेल्फी का दौर चला। बच्चों ने प्रभु ईसा मसीह से प्रार्थना कर प्रेम के साथ रहने का संकल्प लिया।
सजाया स्कूल, बनाया क्रिसमस ट्री
रामनगर क्षेत्र स्थित श्री बालाजी चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल को सजाया गया था। पूरे स्कूल में गुब्बारे लगाए गए थे। क्रिसमस ट्री भी बनाया गया। बच्चों ने यहां सेंटाक्लॉज से उपहार लिए और उनके साथ जमकर मस्ती की। यहां रविवार को भी कई कार्यक्रम होंगे।
बच्चों ने निकाला जुलूस
फतेहपुर कस्बा स्थित युगांतर विद्या मंदिर स्कूल के बच्चों ने शुक्रवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जुलूस निकाल कर शांति व अहिंसा का संदेश दिया। हाथों में तख्तियां लिए बच्चे जब रास्तों से गुजरे तो लोग उन्हें उपहार देने से नहीं चूके।
बच्चों ने प्रस्तुत की झांकी
बाराबंकी स्थित रामसेवक यादव इंटर कॉलेज में तमाम बच्चे सेंटाक्लॉज बने नजर आए। बच्चों ने यहां भव्य झांकी प्रस्तुत करते हुए ईसा मसीह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पुरस्कार भी बांटे गए।
नौनिहालों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
शहर के पायनियर मांटेसरी हाईस्कूल में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। छोटे बच्चों ने नृत्य व गायन कार्यक्रम प्रस्तुत किए तो अभिभावकों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साह बढ़ाया। पायनियर इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग में सेंटाक्लॉज ने बच्चों को उपहार देकर उनके साथ फोटो खिंचवाई।
ईसा मसीह के जन्म को लेकर बनाई झांकी
शहर के मोहारी का पुरवा स्थित जेआर एजुुकेशनल एकेडमी में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रभु ईसा मसीह की जीवनी बच्चों को सुनाई गई। यहां ईसा मसीह के जन्म को लेकर झांकी बनाई गई। खास बात यह थी कि यह सब बच्चों ने स्वयं किया।

स्टेडियम में फुटबॉल मैच
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर स्टेडियम के ही खिलाड़ियों ने फुटबॉल मैच खेला। कोच श्रद्धा सोनकर ने बच्चों को पुरस्कार बांटे तो राष्ट्रीय स्तर की पूर्व हॉकी खिलाड़ी चंदा रानी, क्रिकेट कोच मयंक द्विवेदी, जूडो कोच सुनील कुमार यादव, हिना खान ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed