फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The case will be on the encroachers

सड़क पर अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं

Tue, 23 Feb 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 23 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
The case will be on the encroachers
शहर की सड़कों पर फैला अतिक्रमण देखकर मंगलवार को एसपी का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण किया तो उसकी खैर नहीं।
विज्ञापन


अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अब मुकदमा लिखाया जाएगा। पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च करने निकले एसपी ने व्यापारियों को सुरक्षा का अहसास भी दिलाया। कहा कि, यदि किसी को कोई दिक्कत हो तो वो उन्हें सीधे फोन करके जानकारी दे सकता है।

बताते चलें कि डीजीपी जावीद अहमद ने निर्देश दिया है कि सभी जिलों के पुलिस कप्तान, एएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्र में पैदल मार्च करें और पब्लिक से उनकी समस्याओं पर बातचीत भी करें। इसी के तहत यहां पर भी पुलिस अधिकारी प्रतिदिन किसी न किसी क्षेत्र में पैदल मार्च कर रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर एसपी अब्दुल हमीद, एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ सिटी तौकीर अहमद खान व कोतवाल रवींद्र सिंह शहर में पैदल मार्च के लिए निकले। पुलिस कार्यालय से पैदल निकले एसपी व अन्य अधिकारी रेलवे स्टेशन चौराहा होते हुए पुलिस लाइन तिराहा, छाया चौराहा, निबलेट तिराहा, धनोखर चौराहा, घंटाघर, नाका सतरिख मार्ग समेत शहर में सभी मुख्य मार्गों से गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर अतिक्रमण देख एसपी भड़क उठे और उन्होंने दुकानदारोें से कहा कि यदि किसी ने भी सड़क पर अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने कहा शहर की सड़कोें पर इतना अतिक्रमण है कि आपात स्थिति में फायर सर्विस व पुलिस की गाड़ियां भी यहां समय पर नहीं पहुंच सकती हैं। कप्तान ने सराफा बाजार समेत सभी प्रमुख बाजारों में सुरक्षा का हाल भी देखा। एसपी ने व्यापारियों से कहा कि यदि किसी को कोई दिक्कत हो तो वह संबंधित एसओ या कोतवाल के साथ ही उन्हें भी सीधे फोन करके अपनी बात कह सकता है।


कहा कि, व्यापारी व आम लोगोें की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है और इसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। इस दौरान एसपी के साथ भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। वहीं, जिले में बदोसराय कोतवाली के प्रभारी संजय सिंह, मोहम्मदपुर खाला एसओ रिजवान अब्बास समेत सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल मार्च कर व्यापारियों व स्थानीय लोगों का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed