फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The banks strike affected the business of 30 crore

बैंकों में हड़ताल से 30 करोड़ों का कारोबार प्रभावित

Fri, 29 Jul 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 29 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
The banks strike affected the business of 30 crore
बैंकों में हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
पूरे देश में संचालित हो रही करीब 20 नेशनल बैंकों को मात्र छह बैंकों में विलय कराने व यूनियन के कर्मचारियों द्वारा एनपीए की वसूली के साथ बड़े डिफाल्टरों के नाम सार्वजनिक करने व श्रमिक सुधार कानून के विरोध को लेकर कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर थे।
विज्ञापन


देशव्यापी एक दिवसीय यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम आफ बैंक फेडरेशन के आह्वान पर की गई। जिसमें जिले भर के समस्त निजी व सरकारी बैंक में तालाबंदी कर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। एक दिवसीय इस हड़ताल के  चलते जहां लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं करोड़ों रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। 
विज्ञापन


शुक्रवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक फेडरेशन के आह्वान पर जिले भर की सभी बैंकों के अधिकारी व कर्मचारियों ने तालाबंदी कर हड़ताल की। गौरतलब है पूरे देश में करीब 20 नेशनलाइज बैंकें संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनको स्टेट बैंक आफॅ इंडिया, बैंक आफॅ इंडिया, यूनियन बैंक आफॅ इंडिया, बैंक आफॅ इंडिया, केनरा बैंक व पंजाब नेशनल बैंक में विलय कराकर मात्र यही छह बैंकों के नाम से संचालित किए जाने व कर्मचारियों द्वारा एनपीए की वसूली के साथ बड़े डिफाल्टरों के नाम सार्वजनिक करने व श्रमिक सुधार कानून के विरोध को लेकर कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल की गई।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक फेडरेशन के जिला संयोजक आरबी सिंह ने साथी कर्मचारियों के साथ स्टेट बैंक के बाहर धरना दिया गया। जिले में संचालित हो रही 234 बैंकों में ताला लटकने से 30 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जुलाई माह का पांचवां शनिवार होने के नाते आज बैंक खुलेगी। उपभोक्ता बैंक से संबंधित सभी प्रकार का लेनदेन व अन्य कार्य निपटा सकते हैं। 


20 नेशनलाइज बैंकों को 6 बैंकों में मर्ज करने व यूनियन के कर्मचारियों द्वारा एनपीए की वसूली के साथ बड़े डिफाल्टरों के नाम सार्वजनिक करने व श्रमिक सुधार कानून के विरोध को लेकर कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर थे। शनिवार को सभी बैंकें खुली रहेगीं। उपभोक्ता अपने समस्त कार्य निपटा सकते हैं। पूरे दिन बैंक हड़ताल होने से करीब 30 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। -अशोक कुमार मिश्रा, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed