{"_id":"578d1bf34f1c1bbb26c4c10b","slug":"temperature-down-nine-degrees-in-two-days-humid-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में नौ डिग्री लुढ़का पारा, उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में नौ डिग्री लुढ़का पारा, उमस से मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
बारिश में भीगतीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसमान में छाए मेघों से सोमवार को हुई बारिश से लोगों के चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई। रविवार से ही आसमान में बदरा छाए रहे और रुक-रुक कर हल्की बारिश से लोगों को उमस खासी राहत मिली है। दोपहर हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आई है और पारा लुढ़ककर 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
दो दिन में नौ डिग्री पारा गिरने से मौसम सुहावना हो गया है। बीते कई दिनों से लोग धूप और उमस से जूझ रहे थे। शनिवार शाम व रात में हुई बारिश के बाद रविवार को दिनभर बदरा छाए रहे। और रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई जिससे लोगोें को काफी राहत मिली।
लोगों को कई दिनों से इस तरह की बारिश का इंतजार था। रविवार रात भर बूंदाबादी होती रही तो सोमवार को सुबह करीब दस बजे आसमान में छाए बादलों से झीसी (हल्की बारिश) में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने भीग कर बारिश का आनंद उठाया।
विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी होने से समय अभिभावकों के साथ घर जा रहे बच्चे छाते से बाहर निकल हल्की बारिश मेें खेलते व मस्ती करते दिखाई दिए। कुछ बच्चे रिक्शे से भीगते मस्ती करते घर पहुंचे। दोपहर करीब दो बजे हुई झमाझम बारिश हुई। खेतों में पानी भर जाने से किसान धान लगाने की तैयारी में जुट गए हैं।
वहीं देर शाम तक बूंदाबांदी होने और ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस व आर्र्दता अधिकतम 89 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में तेज बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
जलभराव से परेशानी
शहर को साफ सुथरा रखने के दावे हवाई ही साबित हुए। हल्की बारिश ने ही शहर के ढलान पर बसे इलाकाें को जलमग्न कर दिया। शहर के मोहल्ला लखपेड़ाबाग, जलालपुर, लक्ष्मणपुरी, दयानंद नगर, दीन दयाल नगर सहित कई मोहल्लों सड़काें में पानी भर गया।
जलभराव के कारण लोगों कोे आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। गलियाें में बहते पानी ने जलनिकासी की कलई खोल कर रख दी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एसके सिंह का कहना है निचले इलाकों में सफाई का काम तेजी से किया जा रहा है। कोशिश है कि जनता को कम से कम परेशानी हो।