{"_id":"66a5723b9cb666ce9a076fc4","slug":"teenager-kidnapped-from-bihar-left-at-a-dhaba-and-ran-away-barabanki-news-c-315-1-brp1006-121417-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बिहार से किशोरी का अपहरण, चिल्लाई तो ढाबे पर छोड़ भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बिहार से किशोरी का अपहरण, चिल्लाई तो ढाबे पर छोड़ भागे
Sun, 28 Jul 2024 03:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 28 Jul 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बिहार के सीवान जिले के एक गांव की किशोरी को शादी का झांसा देकर तीन लोग उसे सीवान लाए और बाद में उसका अपहरण कर उत्तर प्रदेश पहुंच गए। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर एक ढाबे पर खाने के लिए रुकने पर किशोरी कार से कूद कर चिल्लाने लगी। यह देख कथित अपहर्ता भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन कुछ दूर आगे हाईवे से बदायूं के दंपती समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 17 साल की किशोरी बिहार प्रांत के सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के एक गांव के गरीब परिवार की है। किशोरी ने बताया कि कुछ दिन पहले उसी क्षेत्र के निवासी अजय सिंह उर्फ अभय सिंह, अजय की पत्नी समिता देवी व रूपकिशोर ने अच्छे घराने में शादी कराने का झांसा लेकर सीवान शहर लाए थे। वहां शादी कराने के बजाय उसे गाड़ी में बैठाकर निकल पड़े और बाराबंकी पहुंच गए।
किशोरी के अनुसार कार में शराब पी जा रही थी। शुक्रवार को कार शहर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हवेली ढाबा पर पहुंची। रुकते ही किशोरी ने हिम्मत का परिचय दिया और कार से कूद पड़ी। उसने बचाव में शोर मचाना शुरू कर दिया जिससे तीनों उसे छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किशोरी को संरक्षण में लेते हुए उससे तहरीर ली और तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ढाबे से कुछ दूर आगे ही जा पाए दंपती समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता लगा है कि किशोरी की शादी रूपकिशोर से कराने को लेकर बदायूं जा रहे थे। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनका इंतजार किया जा रहा है।
दर्ज किया जाएगा किशोरी का बयान
बिहार से किशोरी का अपहरण करने के मामले में तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। किशोरी का बयान दर्ज कराया जाएगा।
- चिरंजीव नाथ सिन्हा, एएसपी उत्तरी