फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   teacher suspend

बच्चे का एडमिशन करने से इंकार पर प्रधानाध्यापिका निलंबित

Fri, 03 Sep 2021 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
teacher suspend
बाराबंकी। प्राथमिक विद्यालय में बच्चे का प्रवेश लेने से इंकार करने पर प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जवाब तलब किया गया है। बीएसए ने पूरे मामले की जांच बीईओ सिरौलीगौसपुर को सौंपी है।
विज्ञापन

दरियाबाद क्षेत्र के चक भवनियापुर निवासी राजकुमार ने प्राथमिक विद्यालय मिरकापुर में तैनात प्रधानाध्यापक ममता कुमारी पर बच्चे का प्रवेश लेने से मना करने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत बीएसए से की है। बीएसए को बताया कि प्रधानाध्यापक ने कहा कि तुम्हारी बच्चे को अभी कोरोना का टीका नहीं लगा है जबकि कोरोना खतरा अभी टला नहीं है।
विज्ञापन

ऐसी दशा में बच्चे का प्रवेश लेना संभव नहीं है। बीएसए ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए बीईओ दरियाबाद कार्यालय से संबद्ध करते हुए जवाब तलब किया है। इसकी जांच बीईओ सिरौलीगौसपुर व मुख्यालय को सौंपते हुए जल्द से जल्द आख्या देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि कहीं से भी इस प्रकार की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीएसए अजय कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे का प्रवेश न लेने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed