{"_id":"61311dc38ebc3eb77922e33a","slug":"teacher-suspend-barabanki-news-lko593796533","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे का एडमिशन करने से इंकार पर प्रधानाध्यापिका निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे का एडमिशन करने से इंकार पर प्रधानाध्यापिका निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। प्राथमिक विद्यालय में बच्चे का प्रवेश लेने से इंकार करने पर प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जवाब तलब किया गया है। बीएसए ने पूरे मामले की जांच बीईओ सिरौलीगौसपुर को सौंपी है।
दरियाबाद क्षेत्र के चक भवनियापुर निवासी राजकुमार ने प्राथमिक विद्यालय मिरकापुर में तैनात प्रधानाध्यापक ममता कुमारी पर बच्चे का प्रवेश लेने से मना करने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत बीएसए से की है। बीएसए को बताया कि प्रधानाध्यापक ने कहा कि तुम्हारी बच्चे को अभी कोरोना का टीका नहीं लगा है जबकि कोरोना खतरा अभी टला नहीं है।
ऐसी दशा में बच्चे का प्रवेश लेना संभव नहीं है। बीएसए ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए बीईओ दरियाबाद कार्यालय से संबद्ध करते हुए जवाब तलब किया है। इसकी जांच बीईओ सिरौलीगौसपुर व मुख्यालय को सौंपते हुए जल्द से जल्द आख्या देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
साथ ही चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि कहीं से भी इस प्रकार की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीएसए अजय कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे का प्रवेश न लेने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया है। (संवाद)