फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Teacher prevented from voting, MLC and Block head arrived, commotion

Barabanki News: शिक्षक को मतदान से रोका, एमएलसी व ब्लॉक प्रमुख पहुंचे, हंगामा

Fri, 23 Oct 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 23 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Teacher prevented from voting, MLC and Block head arrived, commotion
 मतदान केंद्र पर हंगामे के दौरान जमा भीड़।
कोटवाधाम/ सैदनपुर। सिरौलीगौसपुर ब्लॉक के में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान के दौरान शुक्रवार दोपहर हंगामा हो गया। मतदाता को तीन बार मतदान से रोकने और जेल भेजने की धमकी देने की सूचना पर कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र पर पहुंचे एमएलसी अंगद सिंह व रामनगर के ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने इसका विरोध किया। सपा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि मतदान केंद्र के अंदर घुसकर बैलेट पेपर फाड़े गए और कर्मचारियों के साथ हाथापाई की गई।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे मतदाता क्रमांक 226 के दीपक कुमार मिश्रा आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर मतदान करने पहुंचे थे। उनका आरोप है कि वहां मौजूद सहायक मतदेय अधिकारी ने उन्हें रंगीन आधार कार्ड लेकर आने को कहा और वापस लौटा दिया। इसके बाद दीपक कुछ देर बाद आधार कार्ड लेकर दोबारा पहुंचे लेकिन उन्हें फिर मतदान नहीं करने दिया गया। उन्हें तीन बार वोट डालने से रोका गया और धमकी दी गई। इसकी शिकायत भाजपा के कैंप में बैठे पदाधिकारियों से की गई तो एमएलसी व ब्लॉक प्रमुख कार्यकर्ताओं संग मतदान केंद्र के बाहर पहुंच गए और निष्पक्ष मतदान कराने की मांग करने लगे। कुछ लोग पुलिसकर्मियों के रोकने के बाद भी बूथ के अंदर घुस गए। वहां बात करने के बाद सभी बाहर आए। इस दौरान हंगामे की स्थिति बनी रही। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

वहीं सपा के अभिकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मतदान केंद्र के अंदर घुसकर बैलेट पेपर फाड़े गए और कर्मचारियों के साथ हाथापाई की गई। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई। कुछ देर बाद बाद एसडीएम अनिल कुमार सरोज और सीओ रामनगर गरिमा पंत मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेकर मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। सीओ ने बताया कि मतदाता को मतदान से रोकने, धमकी देने और बैलेट पेपर फाड़ने के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed