{"_id":"5c702c4abdec224c974d1944","slug":"teacher-devanand-grabbed-pcs-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक देवानंद तिवारी बने पीसीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक देवानंद तिवारी बने पीसीएस
Fri, 22 Feb 2019 10:37 PM IST
arun arun
Amarujala
Amarujala
Published by: arun arun
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
पीसीएस परीक्षा पास की
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस की मुख्य परीक्षा में शिक्षक देवानंद तिवारी ने अपना परचम लहराकर परिवारीजनों के साथ जिले का नाम भी रोशन किया है। शुक्रवार की शाम परीक्षा परिणाम आया तो घर में खुशियां छा गई। बधाई देने वालों का घर में तांता लगा रहा, वहीं फोन भी बधाई देने वालों से घनघनाता रहा।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला लक्ष्मणपुरी कालोनी निवासी कवि राम किशोर तिवारी डाक विभाग लखनऊ में तैनात हैं। इनके बड़े बेटे देवानंद निंदूरा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भड़ार में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। रामसेवक इंटर कॉलेज बड़ेल से पढ़े देवानंद ने लखनऊ के केसीसी से स्नातक व साकेत कॉलेज अयोध्या से परास्नातक किया। बीएड करने के बाद शिक्षक की नौकरी करने के साथ ही पीसीएस की तैयारी करते रहे और चौथी बार में पीसीएस में चयनित हुए।
विज्ञापन
देवानंद के छोटे भाई सिविल की तैयारी कर रहे हैं और छोटी बहन बीटीसी कर रही है। परीक्षा परिणाम आते ही घर में खुशियां छा गई और बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। देवानंद ने बताया कि उनका चयन नायब तहसीलदार के लिए हुआ है।
विज्ञापन