फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   tax

खाली प्लॉटों पर भी नगर पालिका वसूलेगी टैक्स

Sun, 05 Jul 2020 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
tax
बाराबंकी। नगर पालिका परिषद शहर में खाली पड़े प्लाटों पर टैक्स वसूलेगा। इसके लिए नगर पालिका ने अपनी नई नियमावली में प्रावधान किया है। टैक्स का निर्धारण भी भवन की तरह ही क्षेत्र एवं रोड के आधार पर होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका ने टैक्स वसूलने के लिए लखपेड़ाबाग में 140 खाली प्लाटों की पहचान भी कर ली है। आनंद विहार में खाली भूखंडों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया चल रही है। खाली पड़ प्लाटों के मालिक की जानकारी लेखपाल व स्थानीय लोगों की मदद से करने के बाद उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है। खाली प्लॉटों पर कुल क्षेत्रफल के अनुसार टैक्स लगेगा। इस संबंध में सूचना जारी कर प्लॉट मालिकों को कागजात के साथ नगर पालिका के अफसर तलब करेंगे। यूपी डिस्को द्वारा नगर पालिका परिषद के भवन व भूखंडों का कर निर्धारण करने के लिए कवर्ड और कारपेट एरिया के लिए जीआईएस (जिओग्राफिकल इंफार्मेशन सिस्टम) से बेस मैपिंग का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के लखपेड़ाबाग व आनंद विहार वार्ड का कार्य पूरा हो गया है। लखपेड़ाबाग में खाली पड़े 140 प्लाट चिन्हित किए गए हैं। आनंद विहार वार्ड के खाली पडे प्लाटों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया चल रही है। कर निर्धारण अधिकारी कमलेश चौबे ने बताया कि नई नियमावली में खाली भूखंडों से भी टैक्स वसूलने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत भूखंड मालिकों को टैक्स जमा करना होगा। खाली पड़े प्लाटों के चिन्हीकरण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed