{"_id":"6acd41c4b0f7fe3af20dc3d1","slug":"system-wakes-up-after-more-than-50-deaths-barabanki-news-c-315-1-brp1006-181630-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 50 से ज्यादा मौतों के बाद जागा सिस्टम, 11 ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 50 से ज्यादा मौतों के बाद जागा सिस्टम, 11 ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित
Tue, 13 Oct 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए 11 ब्लैक स्पॉट को सुरक्षित बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। शासन ने पहले चरण में आठ ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य के लिए करीब 60 लाख रुपये जारी किए हैं। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से पहले चिह्नित तीन अन्य दुर्घटना स्थलों पर भी काम कराया जाएगा।
इन स्थानों पर सड़क की खामियां दूर कर हादसों का खतरा कम करने का लक्ष्य है। अधिकारियों के अनुसार, चिह्नित स्थलों पर बीते तीन साल में 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। रानी बाजार-त्रिलोकपुर-भयारा मार्ग पर हेतमपुर के पास किलोमीटर संख्या सात, नौ, 12 और 13 पर दुर्घटना स्थल चिह्नित किए गए हैं।
वहीं, बांदा-बहराइच मार्ग से जुड़े बांसा-सफदरगंज मार्ग पर बड़ा गांव के पास किलोमीटर संख्या एक से दो, बांसा गांव के पास किलोमीटर संख्या पांच से छह और मुस्कीनगर के पास किलोमीटर संख्या 10 से 11 तक सुधार कार्य कराया जाएगा। शासन से जारी धनराशि से पहले चरण में आठ ब्लैक स्पॉट पर जरूरी सड़क सुधार किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी के पहले से चिह्नित तीन अन्य स्थानों पर भी काम प्रस्तावित है। सुधार कार्य पूरा होने के बाद इन मार्गों से गुजरने वाले वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है। जिले में इस साल अब तक भी सड़क हादसों में 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
इन जगहों पर भी हो रहे हादसे
- बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर बिंदौरा चौराहे के आसपास।
- बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर रामनगर से संजय सेतु तक।
- लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर आलापुर से सफेदाबाद तक।
- हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर हरख से नेलवी के बीच।
जहां तेज रफ्तार हादसों की वजह है, वहां गति नियंत्रित करने के उपाय किए जाएंगे। अंधे मोड़, कम दृश्यता और सड़क किनारे की खामियों वाले स्थानों पर सड़क की बनावट के अनुसार सुधार कराया जाएगा। संकेतक, रिफ्लेक्टर और रोड मार्किंग भी कराई जाएगी।
-दीपक चौधरी, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी खंड एक