फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   survey

टीमों ने शुरू किया घर-घर सर्वे

Sun, 05 Jul 2020 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
survey
बाराबंकी। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर सर्वे शुरूकर दिया है। इस दौरान टीमें लोगों का परीक्षण करने के साथ गंभीर रूप से पीड़ितों का विवरण अलग से दर्ज कर रही हैं। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में इस अभियान की रविवार से शुरूआत की गई।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए रविवार से विशेष सर्विलांस अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत जिले में घर-घर सर्वे व जांच के लिए आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की 1013 टीमें गठित की गई हैं। इसके साथ 349 सुपरवाइजर और 15 नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। ये टीमें लोगों के घर-घर जाकर बुखार, खांसी व जुकाम पीड़ितों की जांच करेंगी। कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह आदि से ग्रसित लोगों का पूरा विवरण अलग से दर्ज करेंगी। रविवार को सिरौलीगौसपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा और एएनएम ने लोगों के घर-घर पहुंच लोगों की जांच की। अभियान के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. केएनएम त्रिपाठी ने बताया कि गठित टीमों ने लोगों के घर-घर पहुंच सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed