{"_id":"604919b38ebc3e8d3b47e5ed","slug":"sucide-barabanki-news-lko5689391121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। एक विवाहिता की उसकी ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में मृतका के परिवारीजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने मृतका के पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच शुरू की है।
असंद्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बबुरी गांव निवासी वंदना (24) पत्नी विवेकानंद तिवारी का शव बुधवार की सुबह घर के अंदर एक कमरे में पंखे के हुक से लटकता मिला है। ससुरालीजनों ने उसे फंदे से उतारकर सीएचसी बनीकोडर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे रामसनेहीघाट के सब इंस्पेक्टर ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने बताया कि चार साल पहले मिश्रणपुरवा मजरे शुकुल बाजार निवासी साहेब लाल ने अपनी बेटी वंदना की शादी विवेकानंद के साथ की थी। मृतका के दो पुत्रों में तीन वर्षीय शुभ व दो वर्षीय सौभाग्य भी है। इस मामले में मृतका के पिता साहेब लाल ने असंद्रा थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
इसमें उन्होंने अपने दामाद विवेकानंद, उसके माता-पिता के साथ ही उसके छोटे भाई पर भैंस व सोने की चेन न देने के कारण वंदना को प्रताड़ित किए जाने के बाद बुधवार को गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सीओ पंकज सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।