{"_id":"5a4f5f2a177ec69727907445c0602b76","slug":"students-have-a-thief-to-complete-thair-hobby-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौक पूरा करने को चोर बन गए छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौक पूरा करने को चोर बन गए छात्र
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी को मोबाइल की जरूरत थी तो किसी को अपने दूसरे खर्च पूरे करने थे। घर से सपोर्ट नहीं मिला तो शौक का जुनून इस हद तक बढ़ा कि तीन नाबालिग छात्र ऑटो लिफ्टर बन गए। कोतवाली पुलिस ने ऐसे ही तीन नाबालिग छात्रों को पकड़ा है जो अपने शौक पूरे करने के लिए बाइक चोरी करने का काम कर रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें बाल सुधार गृह भेजा है। इनके पास से पुलिस ने चोरी की एक बाइक भी बरामद की है।
कोतवाली नगर पुलिस ने बुधवार देर शाम दो हाईस्कूल व एक इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर के छात्र को गिरफ्तार किया है। इन छात्रों के पास से पुलिस ने चोरी की एक बाइक बरामद किया है। बड़ेल चौकी प्रभारी विश्वनाथ यादव ने बताया कि पकड़े गए छात्रों ने शहर के लखपेड़ाबाग मोहल्ले से एक बाइक चोरी की थी। जिसके बाद से पुलिस ने जब पड़ताल की तो तीनों का नाम सामने आया। तीनों शहर के अलग-अलग स्कूलों के छात्र हैं।
तीनों ने पूछताछ में बताया कि दो को नया मोबाइल लेना था तो एक तो दूसरे खर्चे पूरे करने थे। घर से ज्यादा पैसा मांग नहीं सकते थे इसलिए बाइक चोरी करने का प्लान बनाया। चौकी प्रभारी ने कहा कि तीनों छात्रों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें बृहस्पतिवार को बाल सुधार गृह भेजा गया है।