{"_id":"61b259f8ae21ba230f6aa44a","slug":"student-dip-in-cannal-barabanki-news-lko6082250132","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से कहासुनी के बाद छात्र ने शारदा नहर में लगाई छलांग, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से कहासुनी के बाद छात्र ने शारदा नहर में लगाई छलांग, लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माती (बाराबंकी)। प्रेमिका से कहासुनी के बाद आक्रोशित एक छात्र ने माती पुल के समीप किसान पथ से शारदा नहर में छलांग लगा दी। छात्र को डूबते देख स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। मगर, शारदा नहर में पानी अधिक होने व ठंड के चलते बचा नहीं सके और छात्र तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पहुंची माती पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी तलाश की मगर, सफलता नहीं मिली।
पुलिस ने मुताबिक, छात्र समर वर्मा उर्फ बंटी नगर कोतवाली के गढ़ी छतेना गांव का निवासी है। वह अपनी मां सीता देवी का इकलौता बेटा था। जो लखनऊ के जैनाबाद स्थित आशा स्मृति विद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा का। बृहस्पतिवार को वह माती आया हुआ था। इसी दौरान उसकी प्रेमिका से कहासुनी हुई। इसके बाद छात्र ने किसान पथ पर चढ़कर नहर में छलांग लगा दी।
पुलिस ने बताया कि समर वर्मा नशे में था। इसकी सूचना पर देवा एसओ अजय कुमार सिंह व चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार आजाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश कराने का प्रयास किया। मगर, देर रात तक पुलिस को सफलता मिली। हालांकि पुलिस की एक टीम चिनहट के जुग्गौर रेगुलेटर पुल के पास भेजी गई है। इस मामले में एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि शारदा नहर में छलांग लगाने वाले छात्र की तलाश की जा रही है।