फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Stress on stone pelting in Holi procession

होली के जुलूस में पथराव पर तनाव

Tue, 14 Mar 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 14 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Stress on stone pelting in Holi procession
होली के जुलूस में पथराव पर तनाव - फोटो : अमर उजाला
होली के जुलूस में अराजक तत्वों द्वारा की गई पत्थरबाजी व एक धार्मिक स्थल के समीप रंग फेंकने के चलते दो पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया। हालांकि पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सभी को समझा-बुझाकर शांत करवाया है। मामले में एक पक्ष से दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


असंद्रा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिद्धौर में सोमवार को होली का जुलूस परंपरागत तरीके से नगर के मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। तभी कुछ अराजक तत्वों ने जुलूस में पत्थरबाजी कर दी। इस दौरान कुछ युवकों ने एक धार्मिक स्थल के पास रंग फेंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जिससे मामला और बिगड़ने की नौबत आ गई। इसके चलते जुलूस में भाग लेने वाले लोग भी उग्र हो गए लेकिन किसी अनहोनी होने से पहले  ही सक्रिय पुलिस बल ने मौके की नजाकत भांपते हुए स्थिति संभाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने मौका-मुआयना कर अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए तथा पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए पूरे कस्बे में पुलिस का रूट मार्च करवाकर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।


एसपी ने बताया कि सिद्धौर में जिन लोगों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया है उनको चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। बताते चलें कि वर्ष 2015 में भी रक्षाबंधन पर यहां विवाद हुआ था। जिसके बाद कई दिनों तक अघोषित कर्फ्यू लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed