फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   sp transfer

याद किया जाएगा कप्तान का एक साल का कार्यकाल

Wed, 06 Jan 2021 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
sp transfer
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी का एक वर्ष का कार्यकाल लोगों को हमेशा याद रहेगा। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यशैली से चैनपुरवा गांव के लोगों की तस्वीर ही नहीं बदली बल्कि यहां के लोगों को समाज में इज्जत और सम्मान भी दिलाया। जिले के कई गांवों की तस्वीर बदलने का खाका भी उन्होंने तैयार कर रखा था। लेकिन नए साल की शुरूआत में ही कप्तान का तबादला लोगों को जहां हमेशा याद रहेगा। वहीं अपनी कड़क कार्यशैली के चलते कई कार्य ऐसे किए जो काफी सराहनीय भी रहे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बतौर कप्तान के रूप में पिछले साल जनवरी माह में ही जिले की कमान संभाली थी। कमान संभालते ही उन्होंने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया तो कई अपराध जिला छोड़कर चले गया या फिर कई अंडरग्राउंड हो गए। माफियाओं का तो कप्तान का नाम सुनते ही पसीना छूट जाता था। इस दौरान उन्होंने कई घटनाओं का राजफाश किया तो कई नामी अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा। अपने मृदुभाषी स्वभाव के चलते वह आम जनता में काफी लोकप्रिय होते जा रहे थे।
विज्ञापन

वहीं अवैध शराब के लिए जाना जाने वाला चैन पुरवा गांव के लोग आज एसपी की वजह से न सिर्फ ससम्मान जीवन गुजार रहे हैं बल्कि रोजी रोजगार से जुटकर अपना तथा अपने बच्चों का भविष्य भी संवार रहे हैं। कप्तान ने ऐसे कई गांवों को चिहिन्त कर इनकी दिशा और दशा बदलने का प्रयास भी शुरू कर दिया। लेकिन अफसोस इस बात का कि वह अपने मकसद में कामयाब होते शासन ने उनके कंधे पर सुल्तानपुर जिले की जिम्मेदारी डालते हुए तबादला कर दिया। नए कप्तान यमुना प्रसाद इस मुहिम को आगे बढ़ाने में कितना सफल होते हैं यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed