{"_id":"5a21a0cd4f1c1bee688bf177","slug":"somewhere-in-the-office-clogging-silence","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं काम तो किसी दफ्तर में पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं काम तो किसी दफ्तर में पसरा रहा सन्नाटा
बाराबंकी
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट कार्यालय में पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
नगर निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर शुक्रवार को जहां इक्का-दुक्का विभागीय कार्यालयों में सरकारी कामकाज होता रहा। वहीं कुछ कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। आलम यह रहा कि चपरासी तक कार्यालय में ताला बंद कर मौजमस्ती करते नजर आए।
शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव की मतगणना का कार्य संपन्न हो गया। इस दौरान प्रशासनिक अमला मतगणना कराने को लेकर रस्साकसी करता रहा। मतगणना को देखते हुए जहां कई विभागीय कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं इक्का-दुक्का कार्यालयों में कर्मचारी कार्य निपटाते नजर आए।
कलेक्ट्रेट के परियोजना निदेशक कार्यालय में कर्मचारी काम करते हुए देखे गए लेकिन पास के ही कई कार्यालयों में कर्मचारी नदारद रहे। वहीं कुछ कार्यालयों में ताला बंद रहा। इसी प्रकार विकास में भी यही स्थिति देखी गई। ज्यादातर कार्यालय कर्मचारी विहीन रहे। कुछ कार्यालयों के बाहर मौजूद कर्मचारी प्रत्याशियों के जीत-हार का आंकलन लगाते नजर आए।