Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Smart meter is increasing trouble, connections are being cut

Barabanki News: स्मार्ट मीटर बढ़ा रहा दुश्वारी, कट रहे कनेक्शन

Thu, 22 May 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 22 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Smart meter is increasing trouble, connections are being cut
बाराबंकी। अभय नगर के समीप स्थित काशीराम कॉलोनी के निवासी इन दिनों स्मार्ट मीटर की मार झेल रहे हैं। सरकार ने इन्हें मुफ्त में आवास दिए ताकि वे सुकून से जीवन बिता सकें, लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही और मनमानी ने इनकी जिंदगी को और कठिन बना दिया है। स्मार्ट मीटरों की गड़बड़ी और बिल निर्धारण में हुई अनियमितताओं के कारण बिल जमा करने में हो रही देरी पर बिजली विभाग के जिम्मेदार भीषण गर्मी में बिजली कनेक्शन काट कर परेशानी को और बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

काशीराम कॉलोनी के कई घरों में बिना किसी पूर्व सूचना के स्मार्ट मीटर लगाए गए। इन मीटरों से उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत से ज्यादा बिल मिल रहा है। हालत यह है कि 1000-2000 रुपये बकाया होते ही कनेक्शन काट दिए जाते हैं। बकाया पर कई कनेक्शन काट दिए गए। काशीराम कॉलोनी में स्मार्ट मीटरों की यह अव्यवस्था गरीबों के जीवन में और कठिनाई पैदा कर रही है। जहां सरकार उनका जीवन स्तर उठाने की कोशिश कर रही है, वहीं पॉवर कार्पोरेशन की लापरवाही उन्हें दोबारा अंधेरे में धकेल रही है।
विज्ञापन

हर महीने बिल जमा करता हूं, लेकिन फिर भी 1109 रुपये बकाया पर कनेक्शन काट कर बिजली विभाग के लोग मीटर उखाड़ कर ले गए। बकाया बिल जमा करने के बाद कई दिनों से दफ्तर के चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। गर्मी में बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। सिर्फ एक किलोवाट की जरूरत थी, लेकिन दो किलोवाट का कनेक्शन दे दिया गया, जिससे बिल ज्यादा आने लगा। काशीराम कॉलोनी गरीबों के लिए बनी है, तो बिजली बिल का निर्धारण भी उनकी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर तय होना चाहिए।पॉवर कॉरपोरेशन के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। सिर्फ एक पंखा, बल्ब और टीवी चलता है, इसके बावजूद बिल डेढ़ हजार रुपये आता है। शिकायतों के बावजूद न तो बिल में सुधार हो पा रहा है और न ही अनावश्यक लोड को कम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉवर कार्पोरेशन की अधीक्षण अभियंता राजबाला ने बताया कि स्मार्ट मीटर में बकाया होने पर ऑटोमेटिक कनेक्शन कट जाता है, लेकिन यदि स्मार्ट मीटर से संबंधित कोई शिकायत है तो उसे प्राथमिकता से दूर कराया जाएगा। जल्द ही एक्सईन व एसडीओ के नेतृत्व में काशीराम कॉलोनी मेें ही शिविर लगाकर उनकी समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। उपभोक्ताओं की डिमांड पर चेक मीटर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed