{"_id":"6a6fa68d75b2173b280d5e02","slug":"skin-disease-patients-were-the-most-21-were-referred-barabanki-news-c-315-1-brb1038-176025-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: त्वचा रोग के मरीज रहे सबसे ज्यादा, 21 किए गए रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: त्वचा रोग के मरीज रहे सबसे ज्यादा, 21 किए गए रेफर
Mon, 03 Aug 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
कोटवाधाम पीएचसी पर मरीज देखते चिकित्सक।
बाराबंकी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में रविवार को मरीजों की संख्या आम दिनों की अपेक्षा कहीं ज्यादा रही। इस दौरान त्वचा रोग के मरीज सबसे ज्यादा इलाज को पहुंचे। वहीं गंभीर हालत में पहुंचे 21 मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहीं टीबी के संदिग्ध मिले 13 मरीजों को जांच के लिए भेजा गया।
जिले के 59 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 2198 मरीज देखे गए। इनमें पुरूषाें की संख्या 735, महिलाओं की संख्या 1008, बच्चों की संख्या 455 रही। इस दौरान त्वचा रोग के सबसे ज्यादा 312 मरीज देखे गए। सर्दी, जुकाम और बुखार के 472, लीवर के 12, सांस रोग के 177, पेटदर्द के 182, डाबिटीज के 106, खून की कमी के 13 और हाइपरटेंशन 50 मरीज देखे गए।
इस दौरान संदिग्ध मिलने पर हेपेटाइटिस की 30, हेपेटाइटिस के 11, मलेरिया के 171 और डेंगू के 18 लोगों की जांच कराई गई, लेकिन इनमें से एक भी संक्रमित नहीं मिला। सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि मेले में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए 80 चिकित्सकों और 237 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
बाक्स
केस एक
साहब बहुत खुजली होती है
कोटवाधाम पीएचसी पर इलाज के लिए आए गिरधारी, राजाराम, मायादेवी ने बताया कि एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। शरीर में छोटे-छोटे दाने निकल आए हैं। इनमें बहुत खुजलाहट होती है और ज्यादा खुजलाने पर जलन होने लगती है। इस पर डॉ. सुनील जायसवाल ने जांच कराकर दवाएं दी।
बाक्स
केस दो
खांसी के साथ पेट दर्द से परेशानी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खजुरी में इलाज के लिए रामचरन, मैकू, प्यारेलाल, राजेंद्र ने बताया कि बुखार के बाद अब खांसी बहुत परेशान किए है। खांसते-खांसते पेट में भी दर्द होने लगता है। निजी चिकित्सकों से इलाज के बाद भी लाभ नहीं मिला। इस पर डॉ. तबस्सुम फातिमा ने जांच कराकर दवाएं दी।
बाक्स
केस तीन
उधौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 92 मरीज देखे गए। डाॅ. दिलीप कुमार ने बताया की सबसे ज्यादा खांसी, बुखार के मरीज आये। और गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं और परामर्श दिया गया।