फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Six killed, 17 wounded in accidents

हादसों में छह की मौत, 17 घायल

Tue, 14 Mar 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 14 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Six killed, 17 wounded in accidents
बाराबंकी। मार्ग दुर्घटना में क्षतिग्रस्त पुलिस की कार। - फोटो : अमर उजाला
होली के दिन जिले में अलग अलग जगहों पर हुए सड़क व ट्रेन हादसों में छह लोगों की जान चली गई व 17 लोग घायल हो गए। मृतकों में एक मुंबई का रहने वाला है जबकि एक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाया है।    
विज्ञापन

  
सोमवार की शाम कोठी थाना क्षेत्र के पहाड़ापुर खास गांव निवासी कल्लू रावत (38) पुत्र  नन्हा रावत पैदल जा रहा था तभी तेज जीप ने टक्कर मार दी जिससे कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौजूद लोगों ने सड़क जाम कर दिया लगभग दस मिनट बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


वहीं कोठी क्षेत्र में ही हैदरगढ मार्ग पर दो बाइके आपास में टकराने से पॉच लोग जख्मी हो गए। घायलों मेें विबियापुर निवासी अमरेश कुमार, शिव कुमार व ठकुरनपुरवा निवासी विजय, धर्मराज, रमेश कुमार शामिल है जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी कोठी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के समय यह बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। वहीं सफदरगंज थाना क्षेत्र में रसौली के पास सोमवार की शाम ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पास से मिले कागजात से उसकी पहचान सेल्वम गनम पिल्लै पुत्र गबन पिल्ले (57) निवासी 405 डॉ. बीआर अंबेडकर मार्ग झोपड़पट्टी भाग-6 कैप्टन प्रकाश पेठे मार्ग कामरेड मुंबई के रूप में हुई।

वहीं रविवार की देर रात कोतवाली नगर क्षेत्र में हाईवे बाईपास पर किसी अज्ञात वाहन से घायल हुए 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने सोमवार की देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

वहीं घुंघटेर थाना क्षेत्र के छिलगवां निवासी रबींद्र(28) पुत्र बुद्धा सोमवार को हाजीपुर गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होने से सड़क किनारे जा गिरे थे जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के कोटवासडक़ निवासी परीदीन(30) होली के मौके पर ग्राम भगवानपुर से अपनी बहन से मिलकर बाइक से वापस लौट रहा था।

तभी बड़ेला गांव के पास हाईवे पर पीछे से आ रहे एक टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं इसी कोतवाली क्षेत्र में दूसरा सडक़ हादसा मोहम्मदपुर सिद्धौर मार्ग पर हुआ। जहां पर गड़रियन पुरवा चौराहे के पास इटहुआ निवासी स्वदेश (26) पुत्र श्रीकृष्ण रावत अपने मित्र के साथ बाइक से भिटरिया आ रहा था।

तभी गड़रियन पुरवा तिराहे पर सामने से तेज गति से आ रही बाइक से भिड़न्त हो गयी जिससे  स्वदेश घायल हो गया और जब तक लोग उसे इलाज के लिये ले जाते उसकी मौत हो गयी। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया है।

उधर ग्राम मसौली के भूलीगंज निवासी मुकेश पुत्र संतराम अपनी बाईक से मसौली चौराहा जा रहा था कि बड़गड़हा तालाब के निकट एक अज्ञात बाईक से टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गया इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से लखनऊ रेफर किया गया है। इसी क्रम में हाईवे पर स्थित मसौली चौराहे पर हुई दुर्घटना में मसौली निवासी विनय मौर्या पुत्र रामदेव,हसमत अली पुत्र सुलेमान निवासी बांसा घायल हो गये।

मसौली चौराहे एक दूसरी दुर्घटना मे बक्शी का तालाब निवासी निर्मल पुत्र लखन जो अपनी ससुराल गोंडा से वापस आ रहा था। दहेजिया मोड़ पर बंसीलाल मोटर साइकिल से टकरा कर जहां घायल हो गये। वहीं सफरदरगंज मे महेश यादव पुत्र बाबूलाल व सुधीर कुमार पुत्र जानकी प्रसाद दुर्घटना मे घायल हो गए।


समशाबाद निवासी अन्नू पुत्र अमरनाथ होली के ही हुड़दंग में बाइक के फिसलने से गिर कर चोटहिल हो गए सभी घायलों को सीएचसी बड़ागांव में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मंगलवार की दोपहर न्योला करसंडा के निकट अज्ञात कार से हुई दुर्घटना में बाईक सवार ज्योली निवासी आकाश पुत्र रामचन्द्र गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed