फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Silence in the streets, barriers were installed in many places

सड़कों पर दिखा सन्नटा, कई जगह लगाए गए बैरियर

Wed, 25 Mar 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Silence in the streets, barriers were installed in many places
बाराबंकी। शहर की सूनी सड़कें.. बाइक व साइकिल सवार या पैदल जाते इक्का दुक्का लोग, भीड़ से भरे रहने वाले धनोखर, घंटाघर की बाजारों में लॉक डाउन ने पहले दिन ऐसा सन्नाटा बिखेरा कि गलियों तक में मुश्किल से ही लोग दिखे। सड़कों पर सिर्फ पुलिस के वाहन या फिर एंबुलेंस ही सन्नाटा तोड़ते दिखाई दिए। वहीं कई जगह नागरिकों ने बाहर से कोई न आ सके इसके लिए बैरियर लगा दिए हैं।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक जहां भी बेवजह लोग मिले उनकी जमकर क्लास लगाई गई। जिसके बाद लोग घरों में दुबक गए। मॉर्निंग वॉक करने के लिए लोग भी नहीं दिखाई दिए। मोहल्लों में इक्का-दुक्का ही लोग सुबह टहलते दिखे। लॉक डाउन को लेकर श्रीराम कॉलोनी में प्रवेश द्वार पर लगे बैरियर को गिरा दिया गया है। मौजूद चौकीदार द्वारा आने जाने वाले लोगों से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

वहीं पहाड़ापुर में ग्रामीणों ने बैरियर लगाकर बाहरी लोगों के न आने के लिए पोस्टर लगा दिए हैं। टड़िया गांव और सफेदाबाद में बैरियर लगा कर बाहर से आने वाले लोगों के लिए ग्रामीणों ने रोक लगा दी है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए ग्रामीण घरों पर ही रहकर कोरोना के खिलाफ जंग में सहयोग कर रहे हैं। असंद्रा के ग्राम किठैया में ग्राम प्रधान राजेश कुमार और एसआई गजेंद्र सिंह ने मास्क का वितरण किया और लोगों से घरों में ही रहने और लॉक डाउन नियमों का पालन करने की सलाह दी। आनंद विहार वार्ड में प्रदीप मौर्या ने निजी पैसे से वार्ड में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed