फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Showed confidence, asked the tricks to get success

Barabanki News: दिखा आत्मविश्वास, पूछे सफलता पाने के गुर

Thu, 31 Jul 2025 12:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Showed confidence, asked the tricks to get success
बाराबंकी। जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में मंगलवार को स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया और शिक्षकों से सीधा संवाद करते हुए अपने सवाल साझा किए। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के गुर भी पूछे।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. सीताराम सिंह ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देने के साथ ही उन्हें सफलता पाने के सूत्र बताते हुए जीवन में लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और निरंतर अभ्यास की महत्ता बताई। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि लक्ष्य को पाने के लिए वह सोशल मीडिया के दुरुपयोग से दूर रहे। कहा कि मोबाइल को ज्ञान का माध्यम बनाए, बाधा नहीं।
विज्ञापन

प्राचार्य ने नए प्रवेशार्थियों के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि कॉलेज परिसर में अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सुबह नौ बजे से दस बजे तक विशेष कक्षाएं संचालित होगी। प्रो. मनीष पांडेय ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को अधिक लचीलापन, बहुविषयी दृष्टिकोण और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रमुख सवालों में पाठ्यक्रम की संरचना, मूल्यांकन पद्धति, विषय चयन की स्वतंत्रता और रोजगार पाने के आसान तरीकों से जुड़े प्रश्न प्रमुख रहे, जिनका प्रो. संतोष कुमार गौड़ ने उत्तर देकर सभी की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सीताराम सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की। इस मौके पर डॉ. अनुराग यादव, दरख्शा शहनाज, प्रो. अनिता सिंह, सुनीता यादव, डॉ. अजीज रजा, प्रो. विजय कुमार वर्मा, प्रो. अनिल कुमार, मानव कुमार सिंह, प्रो. अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed