फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Shiksha Mitra is the backbone of primary education.

Barabanki News: प्राथमिक शिक्षा की रीढ़ हैं शिक्षामित्र

Wed, 06 May 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 06 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Shiksha Mitra is the backbone of primary education.
बाराबंकी। स्थानीय राजकीय इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में मंगलवार को जिले के शिक्षा मित्रों का सम्मान 18 हजार रुपये का प्रतीकात्मक चेक देकर किया गया। गोरखपुर में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण शिक्षामित्रों ने देखा। मुख्यमंत्री के शिक्षामित्रों के प्रति सकारात्मक रुख, भविष्य में और भी बेहतर करने के आश्वासन से शिक्षामित्र उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

वहीं मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन सुनने के बाद स्थानीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने अपने संबोधन से शिक्षामित्रों में उम्मीद की नई ऊर्जा पैदा कर दी। राजयमंत्री ने कहा कि 18 हजार रुपये मानदेय वृद्धि का सम्मान अभी मिला है।
विज्ञापन

2027 के विधान सभा चुनाव के बाद शिक्षामित्रों को मंजिल मिलेगी। उन्होंने शिक्षामित्रों को प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी बताया।
कहा कि जब विद्यालयों में बिजली, पानी, शौचालय व फर्नीचर जैसी सुविधाएं नहीं थी, शिक्षकों की कमी थी तब शिक्षामित्रों ने बेहतर काम किया। मौजूदा सरकार कायाकल्प के जरिए विद्यालयों को संसाधन युक्त बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षामित्रों से शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन में सहयोग की अपील की। भाजपा के जिला प्रभारी व एमएलसी अवनीश सिंह पटेल ने भी शिक्षामित्रों का भविष्य उज्ज्वल होने की बात कही और दायित्व बोध भी कराया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, विधायक दिनेश रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने भी शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय के लिए बधाई दी और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।
प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल शर्मा और कोषाध्यक्ष संजय शर्मा ने अपने संबोधन में भरोसा दिलाया कि शिक्षामित्र अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत बनाएंगे। 2027 के चुनाव में इस सम्मान का ऋण चुकाएंगे।

इस मौके पर जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, जॉइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक, उपायुक्त स्वतः रोजगार सुनील कौशल, परियोजना निदेकशक राकेश कुमार, शिक्षामित्र नेता राम शंकर राठौर, बजरंग रावत, पवन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed